बॉम्बे लीक्स ,पंजाब
चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से हमेशा के लिए अब अब सियासती सफर खत्म दिया है। कैप्टन के 24 साल के राजनीतिक सफर में कांग्रेस के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी।कैप्टन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता अपना इस्तीफा भेजते हुय अपनी नई पार्टी का एलान कर दिया।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी कैप्टन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी।कैप्टन अमरिंदर ने मंगलवार की शाम सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा था।जिसे सोनिया गांधी ने स्वीकार कर लिया है।कैप्टन ने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का एलान भी कर दिया है।सोनिया गांधी को लिखी अपनी इस्तीफे की चिट्ठी में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखे हमले किए है।
अमरिंदर सिंह के अनुसार निर्वाचन आयोग को नए दल के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है और बाद में औपचारिक रूप से इसका गठन किया जाएगा। कांग्रेस से इस्तीफा देने से कुछ दिन पहले ही सिंह ने उन अटकलों को खारिज किया था, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्हें मनाने के लिए कांग्रेस के साथ पिछले दरवाजे से उनकी बातचीत चल रही है। अमरिंदर सिंह ने सात पन्ने के त्यागपत्र में गांधी परिवार की आलोचना की और कहा कि उन्हें राज्य की सरकार से हटाने के लिए ‘साजिश’ रची गई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई हैं। उन्होंने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर भी निशाना साधा। कैप्टन अमरिंदर ने अपने इस्तीफे में कांग्रेस आलाकमान की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर चिंता व्यक्त की है और सोनिया गांधी को लिखा है कि एक दिन कांग्रेस आलाकमान को अपने इस फैसले पर पछताना पड़ेगा।
वही कैप्टन अमरिदर द्वारा नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस की की घोषणा के साथ ही कांग्रेस कैप्टन पर आक्रामक हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ-साथ तीन कैबिनेट मंत्रियों अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, परगट सिंह व भारत भूषण आशु ने भी कैप्टन को निशाने पर लिया। सिद्धू ने तो कैप्टन पर व्यक्तिगत रूप से अमर्यादित टिप्पणियां कीं और उनको रौंदू तक कह दिया। उन्होंने कैप्टन की सांसद पत्नी परनीत कौर को भी लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।देखा जाए तो कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पंजाब के कांग्रेसी खुलकर मैदान में उतर आए हैं। नवजोत सिद्धू ने तो उन पर पर्सनल अटैक शुरू कर दिए। वहीं, विधायक कुलबीर जीरा ने उन्हें भगौड़ा कह दिया। मंत्री राजा वड़िंग ने अमरिंदर के भाजपा से सीट शेयरिंग पर सवाल उठाए। मंत्री परगट सिंह ने नया ट्विटर अकाउंट बनाया तो दूसरे ही ट्वीट में अमरिंदर को घेर लिया। अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला ने भी कैप्टन से कहा कि वो रेत और ड्रग माफिया से जुड़े लोगों के नाम उजागर करें।
फिलहाल कैप्टन अमरिंदर अब पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी की अगुवाई करेंगे। इसके जरिए वह 2022 में पंजाब में 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वही वोट बैंक की मजबूती के लिए अमरिंदर किसान आंदोलन का हल निकलवाएंगे। इसके बाद भाजपा और अकाली दल के बागी नेताओं सुखदेव ढींढसा और रणजीत ब्रह्मपुरा से सीट शेयरिंग पर आगामी चुनाव की गडित फिट करेंगे।
Post View : 78753