बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई: मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप शुरू हो चुका है।मतलब आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर से कोरोना की तीसरी लहर का शिकार हो चुकी है।यह कोई हवा हवाई बात नही बल्कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की मेयर ने इस बात की जानकारी दी है। मेयर किशोरी पेडनेकर जानकारी देते हुए बताया है कि दर्ज किए जा रहे आकड़ो के हिसाब से मुंबई में तीसरी लहर शुरू हो चुकी है।जिसके बाद अब हमें और सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। गणेश उत्सव पर मैं कहीं भी नहीं जाने वाली हूं, क्योंकि मुंबई में तीसरी लहर आ नहीं रही है बल्कि आ गई है। लोगों को इस दौरान काफी सावधान रहने की जरूरत है। वहीं शहर में पाबंदियां लगाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका अधिकार राज्य सरकार को है। जरूरी होगा तो मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे। लोगों से विनती है कि खुद को संभालें और सुरक्षित रहे।
मेयर के मुताबिक गणपति बप्पा आने वाले हैं, इसलिए मैंने एक एलान किया है कि ‘मेरा घर मेरा बप्पा’। मैं अपने बप्पा को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी। ‘मेरा मंडल मेरा बप्पा’। मंडल के लोगो को भी 10-10 कार्यकर्ताओं की शिफ्ट में काम देना चाहिए। इधर उधर घूमने और बिना मास्क के बैठने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। मंडल के लोग भी ज़िमेमदारी ले रहे हैं। मैं भी कहीं नहीं जाने वाली, क्योंकि तीसरी लहर आ रही है नहीं, आ गई है। नागपुर में एलान किया गया है। हर किसी को खुद का खयाल रखना चाहिए।
देखा जाए तो सितंबर के पहले छह दिनों में मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में वृद्धि के कारण चिंता बढ़ गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 6 सितंबर तक, शहर ने अगस्त के पूरे महीने में दर्ज किए गए कुल कोविड -19 मामलों का 28 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया है।
दरअसल मुंबई में बीएमसी द्वारा की जा रही टेस्टिंग अभियान के आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई में सितंबर के पहले छह दिनों में 2,570 कोविड -19 संक्रमण मामले सामने आए हैं, जो अगस्त के पूरे महीने में दर्ज किए गए कुल 9,147 मामलों का 28.9 प्रतिशत है। गणेश चतुर्थी के साथ 10 सितंबर से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन से पहले मामलों में बढ़ोतरी ने बीएमसी अधिकारियों को परेशान कर दिया है।
दरअसल मुंबई में बीते तीन हफ़्तों के आकड़ो पर गौर करें तो कोविड के मामले दोगुने हुए है।एक्टिव मरीज़ 38% बढ़े हैं, इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट में भी इजाफा हुआ है। अब कोविड टास्क फ़ोर्स ने नए लक्षणों को लेकर डॉक्टरों को सतर्क किया है।कोविड मरीज़ों में सुनने की समस्या, मुंह सूखना,आंख आना जैसे नए लक्षण शामिल दिख रहे है।वहीं बुखार ,सर्दी ,खांसी ,स्वाद न आना एवं गंध जैसे लक्षण महसूस होने लगे है।देखा जाए तो बीते 16 अगस्त को ही मुंबई ने दूसरी लहर का सबसे कम संक्रमण का आँकड़ा दर्ज किया था, अब 20 दिनों में ही कोरोना के मामले दोगुने से भी बढ़कर एक दिन में 500 के क़रीब पहुंच गए है।मुंबई में 20 दिन पहले की तुलना में एक्टिव पेशेंट 38% बढ़ गए तो पॉजिटिविटी रेट जो 0.7% थी वो बढ़कर 1.15% पर आ गई है।इन्हीं 20 दिनों में सील की गयीं इमारतें भी 21 से 44 यानी दोगुनी हो गई है।
वही मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि गणेश उत्सव के 15 दिन बाद कोरोना मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है। मुंबई ने सोमवार को 379 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस और पांच लोगों की मौत की खबर आी, जिससे संक्रमण की संख्या 7,46,725 हो गई और मरने वालों की संख्या 15,998 हो गई। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि शहर में अब 3,771 सक्रिय मामले है।
Post View : 74670