• अल्टामाउंट रोड पर पृथ्वी अपार्टमेंट ईमारत में घर है शेट्टी का-सील का कारण इमारत में बढ़ती कोरोना संक्रमण की तादाद।
मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : कोरोना प्रकोप की रफ्तार पर भले ही काबू पाने की बात हो रही हो लेकिन मामले अभी पूरी तरह से थमे नही है। जिसके बाद मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। इस ईमारत में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का फ्लेट है। बीएमसी के मुताबिक बिल्डिंग को सील करने का कारण इसमें कोरोना के मामलों का बढ़ना बताया जा रहा है। बीएमसी नियम के अनुसार किसी भी बिल्डिंग में पांच कोरोना मामले होने पर उसे सील करना जरूरी होता है। लेकिन सुनील शेट्टी परिवार समेत ईमारत और मुंबई से बाहर है। जोकि फैंस के लिए राहत की ख़बर है।
बताया जा रहा है कि 30 मंजिला इस बिल्डिंग में 120 फ्लैट्स है।मुंबई के डी वार्ड के अस्सिटेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने इस बात की पुष्टि की है कि बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।ख़बर के मुताबिक मुंबई के डी वार्ड में कोरोना के चलते 10 जगहों को सील किया गया है।जिसमें मालाबार हिल्स और पेडर रोड भी शामिल है। बताया जा रहा है कि कोरोना की दूसरी वेव में हाई राइज जगहों से 80 प्रतिशत मामले सामने आए थे।
वहीं सुनील शेट्टी और उनका परिवार इस समय मुंबई से बाहर है।सुनील और उनका परिवार काफी समय से पृथ्वी अपार्टमेंट्स में रहते आ रहे है। जबकि इसी ईमारत में 25 और परिवार रहते है। प्रथ्वी बिल्डिंग में कुछ केस सामने आए आने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ऐसे में बीएमसी द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सावधानी के मद्देनजर बिल्डिंग के कुछ फ्लोर्स को सील कर दिया गया है। दरअसल मुंबई में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे है। जबकि कुछ समय से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई थी।जिसके बाद अब कुछ हफ्तों से एक बार फिर से कोरोना के कई मामले बढ़ने लगे है।जानकारी के अनुसार देश में महाराष्ट्र और केरल ऐसी दो जगहें हैं, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए है।
Post View : 63314