
L7 ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के मालिक रवी अग्रवाल
शाहिद अंसारी
नागपुर:शेयर मार्केट में डब्बा ट्रेडिंग मामले में नागपुर क्राइम ब्रांच की नागपुर में सात जगहों पर छापे मारी चल रही है।इनमें L7 ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के मालिक रवी अग्रवाल के भी कार्यालय में छापे मारी की गई है।इस छापे मारी के बाद नागपुर में मौजूद कंपनियों के मालिकों के बीच हाहाकार मची हुई है छापेमारी के बाद सारे लोग फरार हैं।कार्रवाई जिन कंपनियों पर हुई है वह महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्रियों के करीबी बताए जा रहे हैं।अब छानबीन में उनके नाम भी सामने आऐंगे।
दरअसल शेयर मार्केट में डब्बा ट्रेडिंग गैर कानूनी होती है इससे टैक्स में चोरी की जाती है इसकी इंट्री कंप्युटर मे नही कर के किसी ऐसी जगह की जाती है जिसे बाद में मिटाया जासकता है।इस बात की जानकारी जैसे ही क्राइम ब्रांच को हुई उन्होंने कार्रवाई का बिगुल बजा दिया।नागपुर क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट सीपी राजवर्धन सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया है कि डब्बा ट्रेडिंग मामले में अब तक सात जगहों पर यह कार्रवाई चल रही है।इसमें कौन कौन से लोग शामिल हैं और कितने लोग शामिल हैं यह मामले की छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा।
Post View : 57































