बांम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई : महारास्ट्र में शिवसेना किसकी होगी इसका अन तक कयास ही लगाया जा रहा है।वहीं ठाकरे गुट और शिंदे गुट में पार्टी को लेकर खींचतान जारी है।इसी बीच सेना से बागी होकर भाजपा के साथ सरकार बनाने वाले सीएम शिंदे ने मुंबई में एक नये सेना भवन बनाने का एलान कर ठाकरे गुट में खलबली पैदा कर दी है।ऐसे में सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग में फंसा हुआ पेंच का फैसला आने से पहले ही सीएम एकनाथ शिंदे और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे आमने-सामने होने वाले है।
शिवसेना में जारी रार के बीच अब बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे को चुनौती देने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई के दादर इलाके में शिवसेना भवन बनाने जा रहे है।शिंदे का दादर में रूबी मिल के पास की विस्टा सेंट्रल नाम की बिल्डिंग में नई शिवसेना का मुख्य दफ्तर हो सकता है।मीडिया सूत्रों के मुताबिक अब उद्धव ठाकरे को मात देने के लिए शिंदे गुट के विधायक दादर में ही विशाल शिवसेना भवन बनाने के लिए शिंदे के अंतिम मोहर का इंतजार कर रहे है।
इससे पहले शिवसेना के दो-तिहाई विधायकों और सांसदों को अपने पाले में लाने के बाद शिंदे मुंबई के दादर में एक और शिवसेना भवन खोलने जा रहे हैं। हालांकि पहले यह माना जा रहा था कि शिंदे बालासाहेब की शिवसेना भवन पर अपना दावा करेंगे जो पिछले पांच दशकों से शिवसैनिकों के न्याय भवन के रूप में स्थापित है लेकिन, अब मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि एकनाथ शिंदे मुंबई के दादर में ही एक और शिवसेना भवन खोलने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जल्दी ही इस संबंध में एकनाथ शिंदे कोई बड़ा कदम भी उठाएंगे।
शिंदे गट की तरफ से बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुखिया एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि दादर में उनकी पार्टी का एक विशाल कार्यालय हो। कहा गया है कि शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद से राज्य के लोगों से उन्हें बेहद प्यार मिला है। बताया गया है कि उन्हें आशीर्वाद देने और समर्थन दिखाने के लिए लोग उनसे मिल रहे हैं।ऐसे में एकनाथ शिंदे से मुलाकात के लिए राज्य के आम नागरिक भी मुंबई आ रहे हैं।लोग मुंबई आकर मुख्यमंत्री शिंदे से मिलकर अपनी समस्याएं भी साझा कर रहे हैं।
ऐसे में एकनाथ शिंदे का मानना है कि ऐसे हजारों नागरिकों से मिलने के लिए मुंबई के मध्य भाग में एक विशाल कार्यालय की आवश्यकता है। इस बारे में शिंदे समूह के विधायक सदा सरवणकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि जल्द ही एकनाथ शिंदे इस मामले में कोई बड़ा कदम उठाएंगे।वहीं शिवसेना के पार्टी सिंबल पर भी शिंदे गुट ने दावा किया है।ऐसे में अब एकनाथ शिंदे नया शिवसेना भवन बनाकर उद्धव ठाकरे की मुश्किलें और बढ़ाने वाले है।शिवसेना का नया भवन उद्धव गुट की शिवसेना के भवन से महज़ 500-600 मीटर की दूरी पर होगा।
देखा जाए तो मुंबई के दादर इलाके में मौजूद रूबी मिल के पास की विस्टा सेंट्रल नाम की बिल्डिंग में नई शिवसेना का मुख्य दफ्तर हो सकता है।क्योंकि शहर का दादर इलाका शिवसेना का गढ़ माना जाता है।जोकि मुंबई से बाहर के कार्यकर्ताओं के लिए भी जाना पहचाना नाम रहेगा।हालांकि नये शिवसेना भवन के फैसले पर एकनाथ शिंदे आखिरी मुहर लगाएंगे।बताया यह भी जा रहा है कि नया शिवसेना भवन और भी ज्यादा विशाल होगा।
वही दूसरी तरफ शिंदे गुट द्वारा दादर मुंबई का मध्य भाग चुनने की पीछे की असली वजह यह है, कि इस स्थान पर बालासाहेब की समाधि है। तो दूसरी तरफ दादर, शिवाजी पार्क से भी जुड़ा हैं साथ ही शिवसेना के छह दशक की यादें भी समेटे हुए है। इसलिए इस स्थान पर शिंदे का एक कार्यालय स्थापित करना महाराष्ट्र की राजनीति में कई बड़े नए संकेत दे रहा है।हालांकि मीडिया रिपोर्ट में नये शिवसेना भवन निर्माण पर चली चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है।
Post View : 68582