• एक तरफा प्यार में प्रेमी ने मुंबई से फ़िल्म डर की स्किप्ट पर जयपुर में दोहराई कहानी।
• नवजात दंपत्ती की पत्नी के प्रेम में पागल हुए बिल्डर ने पति को रास्ते से हटाने के लिए भाड़े के शार्प शूटरों का लिया सहारा।
| बॉम्बे लीक्स | मुंबई |
मुंबई : मुंबई टू जयपुर की प्रेम कहानी फिल्मी जरूर लेकिन सत्य पर आधारित है।जोकि एक शख्स के लिए मुसीबत बन चुकी है। जी हां आदित्य नाम का एक शख्स अपनी पत्नी के साथ मुंबई में एक दुकान चलाता था। इस दौरान मुंबई के एक बिल्डर को आदित्य की पत्नी से एकतरफा प्यार हो गया।जिसके बाद बिल्डर के खौफ और उलूल जुलूल हरकतों से तंग आकर आदित्य और उसकी पत्नी ने मुंबई छोड़ जयपुर में अपना जीवन बसर करना शुरू कर दिया।लेकिन आदित्य की पत्नी के पीछे पड़े बिल्डर ने एक तरफा प्यार के चलते आदित्य को रास्ते से हटाने के लिए भाड़े के शार्प शूटर के लिए आदित्य पर गोलियां चलवा दी।
दरअसल यह पूरी कहानी की स्क्रिप्ट हिंदी फिल्म “डर’ से मिलती जुलती है। जहां जयपुर के गांधी पथ पर एक कार को साफ करने वाले पर गोली चलाने का मामला सुलझा तो हैरत में पड़ गई पुलिस। आदित्य जैन पर गोली चलवाने के आरोप में 42 साल के कमलेश शिंदे को मुंबई से गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस जयपुर लेकर आ रही है।आरोप है कि लोगों की गाड़ियों की सफाई कर अपना परिवार चलाने वाले एक मजदूर पर मुंबई का बिल्डर अपने भाड़े के शूटर द्वारा उसे खत्म कर देना चाहता था।
मामले को समझा जाये तो शार्प शूटर की गोलियों से घायल आदित्य जैन और बिल्डर कमलेश शिंदे पांच साल पहले मुंबई के बोरीवली में रहा करते थे। उस दौरान आदित्य जैन की एक दुकान हुआ करती थी जहां पर कमलेश शिंदे बतौर कंस्ट्रक्शन मजदूर का काम करता था। आदित्य जैन की दुकान पर कमलेश का आना जाना हुआ करता था।जहां पर कमलेश को आदित्य की पत्नी से एकतरफा प्यार हो गया।
इस दौरान कमलेश पैसा कमाता रहा और बाद में बिल्डर बन गया। पैसे की ताकत के चलते कमलेश आदित्य जैन की पत्नी के पास आकर जबरदस्ती करने की कोशिश करता रहा।जिसके बाद अपनी इज्जत बचाने के लिए आदित्य जैन के परिवार ने अपनी दुकान बेचकर मुंबई छोड़ दिया।परिवार चलाने के लिए आदित्य जैन और उसकी पत्नी ने जयपुर में गाड़ियों की सफाई करने लगे।जबकि पत्नी टिफिन बनाकर खाना सप्लाई का काम करने लगी। इधर कमलेश शिंदे ने मुंबई छोड़ने के बाद भी आदित्य की पत्नी का पीछा नही छोड़ा।कमलेश जयपुर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
बिल्डर कमलेश किसी भी तरह आदित्य की पत्नी को हासिल।करना चाह रहा था। ऐसे में जब वह सफल नहीं हो पाया तो भाड़े पर शार्प शूटर हायर कर आदित्य को ही रास्ते से हटाने का प्लान कर डाला। उस वक्त आदित्य जैन जयपुर में गाड़ी साफ कर रहा था तभी उस पर बिल्डर कमलेश ने फायरिंग करवा दी।शार्प शूटरों द्वारा जब पहली गोली हाथ पर लगी तभी आदित्य जान बचाते हुए भागा और एक दुकान में जाकर छिप गया।
बिल्डर कमलेश के शार्प शूटरो ने इस बीच आदित्य को तीन गोलियां मारी लेकिन आदित्य बच गया।आदित्य का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है।जबकि आरोपी बिल्डर कमलेश शिंदे को पोलिस जयपुर ला रही है।आदित्य ने होश में आने के बाद इस घटना से पर्दा उठ सका। आदित्य ने अनुसार पति और पत्नी हर वक्त खौफ के साये में जीने को मजबूर है। जयपुर के बाहरी इलाके में छिपकर जीवन जीने के बाद भी कमलेश शिंदे ने उन्हें नही बक्शा।
Post View : 25467