बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मोदी सरकार देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर तेजी से काम कर रही है। कई राज्यों में ये ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं तो कई का इंतजार खत्म होने वाला है। ओडिशा, गोवा, असम, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड को जल्दी ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है।वहीं अब गोवा के यात्रियों को जून से CSMT और मडगांव के बीच प्रीमियम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलने की संभावना है। तेजस एक्सप्रेस की तुलना में यह बताया गया है कि ट्रेन से यात्रा का समय कम से कम 1 घंटा कम हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चल सकती है।जबकिं इसमें शताब्दी ट्रेन के समान यात्री वर्ग हैं लेकिन बेहतर सुविधाओं के साथ लैस रहेंगे।
गौरतलब है कि अब मुंबई टू गोवा के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ने सात घंटे में अपना ट्रायल पूरा कर लिया है। मुंबई गोवा मुंबई को चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का मंगलवार को ट्रायल रन हुआ। मुंबई से सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई ट्रेन महज सात घंटे में दूरी तय करते हुए दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर गोवा के मडगांव पहुंच गई। हालांकि इस पूरे सफर के दौरान ट्रेन रास्ते में किसी भी स्टेशन पर नहीं रुकी। वंदे भारत ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलने में सक्षम है।मुंबई से चलने वाला यह चौथा वंदे भारत होगा। इनमें से दो CSMT-साई नगर शिरडी और CSMT-पुणे-सोलापुर के बीच CR पर चलती हैं। तीसरी मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर के बीच पश्चिम रेलवे पर चलती है। वंदे भारत एक्सप्रेस उन्नत अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस है, जिसमें स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली भी शामिल है।सभी डब्बो में रिक्लाइनिंग सीटें हैं जबकि कार्यकारी कोचों में 180 डिग्री घूमने वाली सीटें हैं। यात्रियों की जानकारी और मनोरंजन के लिए प्रत्येक कोच में 32 स्क्रीन हैं।केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने महाराष्ट्र के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी थी कि जल्द ही मुंबई-गोवा रूट पर जल्द एक वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि मुंबई-गोवा का विद्घुतीकरण पूरा हो गया है निरीक्षण के बाद इस सेवा को शुरू किया जाएगा।वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुंबई से चौथी ट्रेन होगी।अभी तक मुंबई- गांधीनगर, मुंबई- शिर्डी, और मुंबई सोलापुर रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस के एक बार ट्रायल पूरा होने के बाद ये ट्रेन बहुत जल्द पटरी पर आ जाएगी।सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी तरह की पहली स्व-चालित ट्रेन है, जिसमें एक्जीक्यूटिव क्लास के कोच होते हैं।जिनमें रिवॉल्विंग चेयर होती हैं, जो 180 डिग्री तक घूम सकती हैं।बता दें कि वर्तमान में तेजस एक्सप्रेस सीएसएमटी से सुबह 5.50 बजे रवाना होती है और दोपहर 2.40 बजे मडगांव पहुंचती है। 765 किमी की दूरी तय करने में ट्रेन को करीब 8 घंटे 40 मिनट का समय लगता है। वापसी में यह दोपहर 3.15 बजे मारगाँव से चलती है और आधी रात को सीएसएमटी पहुँचती है।
Post View : 95159