
शाहिद अंसारी
मुंबई : छोटा सोनापुर मस्जिद के कुण्ड में औरतें, बच्चे, आदमियों द्वारा रात के समय स्नान करने को लेकर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबूआसिम आज़मी ने कठोर शब्दों में इसकी निंदा की है आज़मी कहा कि मस्जिद खुदा का घर है वहां इस तरह से हौज में नहाना यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज़मी ने यह भी कहा कि मस्जिद किसी के भी कबज़े में हो वहां इस तरह की हरकत करने वालों को कानूनी सज़ा देनी चाहिए ताकि कोई दूसरा इस तरह से मस्जिद की पवित्रता और उसकी आबरू के साथ खिलवाड़न कर सकते।
मस्जिद किसी के भी कबज़े में हो वहां इस तरह की हरकत करने वालों को कानूनी सज़ा देनी चाहिए: अबु आसिम
ध्यान रहे यह मस्जिद महाराष्ट्र के सबसे बड़ी शैक्षणिक संस्था अंजुमन इस्लाम के अधीन है जिस पर आज़ाद मैदान दंगें और हत्या के आरोपी तोड़ु -ए- नागपाड़ा तथाकथित धर्ण धुरंधर श्री मुईन अशरफ़ उर्फ़ बाबा बंगाली ने अवैध रूप से कबज़ा कर लिया है जहां उसके भक्त मस्जिद के कुण्ड मे स्नान कर के सरे आम मस्जिद के कुण्ड की पवित्रका से खिलवाड़ कर रहे और बंगाली तमाशा देख रहा है।
Post View : 270































