
शाहिद अंसारी
मुंबई:रज़ा अकैडमी को धमकाने वाला नित्यानंद सुमंत बद्रा (30 साल) को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस की छान बीन में इस बात का पता चला कि वहर मानसिक रूप से कमज़ोर है।पूणे का रहना वाला यह आरोपी बी कॉम तक पढ़ा है और प्रोटोकाल सालुशन नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था पिछने 2 महीने से उसने कंपीन में काम करना छोड़ दिया था।छान बीन में इस बात का पता चला है कि इसने अपने ही फोन से रज़ा अकैडमी को धमकाया था इस से पहले इसने कई लड़कियों को भी फोन किया था।पुलिस ने इसके पड़ोसियों से भी इस मामले में पूछताछ की है जिसके बाद पता चला कि यह दिमागी रूप से कमज़ोर है।
(12)