बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई एयरपोर्ट पर 14 सितंबर को एक चार्टर प्लेन रनवे पर फिसल गया।बताया जा रहा है कि तेज़ बारिश की वजह से ये दुर्घटना हुई।हादसे के वक्त प्लेन में कोई भी VIP मौजूद नहीं था।घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें प्लेन पहले गिरते फिर फिसलते हुए दिख रहा है।घटना की वजह पता लगाई जा रही है।शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि, प्लेन में सवार आठ लोग मामूली या गंभीर रूप से घायल हुए हैं।सभी को क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
गौरतलब है कि मुंबई में हो रही बारिश का शिकार अब मुंबई एयरपोर्ट पर एक विमान हो गया।घटना गुरुवार शाम 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।जहां मुंबई डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर एक चार्टर प्लेन मुंबई एयरपोर्ट के रनवे से फिसल गया। इसके चलते मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में प्लेन में सवार सभी 8 लोगों को चोटें भी आने की बात सामने आई हैं।बताया जा रहा है कि प्लेन में कोई भी VIP मौजूद नहीं था। चार्टर प्लेन कैसे फिसला, इसकी जांच की जा रही है।DGCA के सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि प्लेन में सवार सभी 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे-27 पर उतरते समय चार्टर VT-DBL बंद हो गया। प्लेन में 06 यात्री और 02 क्रू सदस्य सवार थे। भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर थी।हादसे के बाद आनन फानन में इस घटना की जानकारी मुंबई की फायर ब्रिगेड टीम को दी गई।ये घटना गुरुवार शाम 5.45 बजे हुई। हादसे में प्राइवेट चार्टर प्लेन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे से बाद एमएफबी, पुलिस, 108 एम्बुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।बताया जा रहा है कि हादसे में 8 लोगों को चोटें आई हैं। घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अधिकारियों ने बताया कि वीटी-डीबीएल, एक गैर-अनुसूचित चार्टर लियरजेट व्यावसायिक विमान है, जो लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।बताया जा रहा है कि यह विमान करीब 14 साल पुराना है और इसका संचालन वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है।यह विमान विशाखापटनम मुंबई विमान था।विशाखापत्तनम्-मुंबई उड़ान में सवार लोगों की पहचान कैप्टन सुनील और कैप्टन नील (दोनों पायलट), ध्रुव कोटक, लार्स सोरेनसेन, के.के. कृष्णदास, आकाश शेट्टी, अरुल साली और कामाक्षी (एक मात्र महिला) के रूप में की गई है। हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना के बाद सभी सुरक्षा जांच करने के बाद हवाई अड्डे पर निलंबित उड़ान संचालन शाम 6.47 बजे फिर से शुरू हुआ।
Post View : 75863