
बॉम्बे लीक्स , नई दिल्ली
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में खाप नेता रविवार (7 मई) को जंतर मंतर पहुंचेंगे। खाप नेताओं ने घोषणा की है कि हजारों किसान रविवार को एकजुटता दिखाने के लिए प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलने जाएंगे। भारतीय किसान यूनियन के नरेश टिकैत और राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे।राकेश टिकैत 11 बजे जंतर मंतर पहुंच सकते हैं। शाम 7 बजे खाप नेता पहलवानों के साथ कैंडल मार्च में शामिल होंगे। वहीं जंतर-मंतर पर रविवार को देशभर की खापों की महापंचायत भी हुई। साढ़े 4 घंटे चली इस महापंचायत में बृजभूषण की गिरफ्तारी के लिए सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया।
गौरतलब है कि खाप चौधरियों में बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी अन्य खाप चौधरियों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचेंगे। मुजफ़्फरनगर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवानों को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करते हुए लगभग 14-15 दिन हो गए हैं, आज खाप पंचायत के चौधरी दिल्ली के जंतर मंतर पर जाएंगे और महिला खिलाडिय़ों के साथ मीटिंग करेंगे खाप चौधरी दिल्ली के अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे।महापंचायत के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि रेसलर्स के धरने को 15 दिन हो गए। हम सरकार को 15 दिन और देते हैं। सरकार इस मसले का समाधान निकाले। यह समय 20 मई तक का है। हल न निकलने पर 21 मई को फिर महापंचायत होगी, जिसमें बड़े से बड़ा निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ी तो 20 मई के बाद ये आंदोलन देशभर में खड़ा किया जाएगा।टिकैत ने कहा कि इस आंदोलन को खिलाड़ियों की कमेटी ही चलाएगी, मगर अब हर खाप रोजाना अपने 11-11 आदमी पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर भेजेगी। यह लोग सुबह से शाम तक खिलाड़ियों के साथ रहेंगे। यह बेटियों का मामला है। इसमें पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए।आपको बता दे कि 2 दिन पहले मुजफ्फरनगर के सौरम गांव में सभी खाप चौधरियों की पंचायत हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया था कि 7 तारीख रविवार को हरियाणा राजस्थान और उत्तर प्रदेश से खाप पंचायतों का प्रतिनिधित्व करने वाले खाप चौधरी दिल्ली के जंतर मंतर पर जाएंगे, इस मामले में पास्को एक्ट में एफआईआर दर्ज हुई है यह सभी को पता है। महिलाओं की कमजोरी को उनकी बेबसी समझा जाता है। यह एक बड़ा गंभीर मामला है। आम आदमियों के साथ जैसा व्यवहार होना चाहिए, वैसा ही व्यवहार उन खिलाडिय़ों के साथ भी होना चाहिए।पंचायत ने कहा था कि आगे इस तरह की कोई भी हरकत ना करें और जो महिला रेसलर धरने पर बैठी है, उनकी बात सुनी जाए, सरकार से हमारी यही अपील है। सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से लें, क्योंकि वह सभी राष्ट्रीय खिलाड़ी है और उनकी बात सुनी जानी चाहिए जंतर मंतर पर बैठी महिला रेसलर ओ को हमारा समर्थन है और खाप पंचायतों का भी समर्थन है, लेकिन हम चाहते हैं कि सरकार से हम बात करें और इस समस्या का कोई हल निकाला जाए।
(52400)