मुंबई:आम तौर पर पुलिस के ज़रिये आरोपियों की या जनता की बात चीत रिकॉर्डिंग करने का मामला सुर्ख़ियों में रहता है लेकिन अगर कोई पुलिस अधिकारी हर एक के फ़ोन रिकॉर्ड करे तो यह ताज्जुब की बात होगी।सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है की मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के पास एक ऐसा इंस्टूमेंट है की अगर आप उस अधिकारी को फ़ोन करते हैं और आपकी इसी बातचीत के दौरान आपका नंबर उनके पास मौजूद इंस्टूमेंट से वह जोड़ दिया जाता है।और फिर हमेशा के लिए आपका फ़ोन उस इंस्टूमेंट के सर्विलांस पर रहेगा आप जब भी उस इंस्टूमेंट या इंस्टूमेंट इस्तेमाल करने वाले अधिकारी के दायरे में दाखिल होंगे और किसी से भी फ़ोन पर बात करेंगे तो आपकी बात चीत को इस इंस्टूमेंट का इस्तेमाल करने वाला अधिकारी मज़े से सुन सकता है।इस लिए जनता के साथ साथ मुंबई पुलिस खुद सतर्क रहे।क्योंकि कई संवेदनशील मामलों की बात भी पुलिस फ़ोन पर करती है।ऐसे में बात चीत सुनने वाले अधिकारी की तरफ से उन्हें नुक्सान भी पहुँच सकता है और रिकॉर्ड भी कर सकता है।हालाँकि इस तरह के इंस्टूमेंट का उपयोग विदेशों में होता है जबकी भारत में नहीं है यहाँ तक भारत में किसी के फ़ोन को रिकॉर्डिंग करने से पहले प्रशाशन से इजाज़त भी लेनी पड़ती है।अब इस इस अधिकारी के पास इस तरह के इंस्टूमेंट आने की वजह से लोग हैरान हैं की आखिर यह आया कैसे।सवाल यह उठता है कि क्या इस तरह के इसइंस्टूमेंट के इस्तेमाल के लिए प्रशाशन से किसी तरह की इजाज़त ली गई है या नहीं।
(11)
