शाहिद अंसारी
मुंबई:मुंबई के मलाड पुलिस थाने के पीआई रघुनाथ दलवी को हाल ही में मुंबई ऐंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत खोरी के मामले में गिरफ्तार किया था लेकिन एसीबी की कार्रवाई के बाद रघुनाथ दलवी रात 2 बजकर 30 मिनट से सुबह 7 बजे तक फरार था दलवी फरार इसलिए था की उसको ऐंटी करप्शन ब्युरो गिरफ्तार करेगी लेकिन उसकी जमा पूँजी जो रिश्वत उसने इकठ्ठा की है उसे वह छुपा दे जिसे ऐंटी करप्शन ब्युरो बरामद ना करसके हालाँकि मलाड पुलिस थाने के उसके लॉकर से 5 लाख पुलिस ने बरामद किया।लेकिन दलवी ने अबतक रिश्वत खोरी में कितने कमाये इस बात की छानबीन ACB मुंबई कर रही है।
दर असल दलवी पर हुई कार्रवाई के बाद दलवी भनक लग चुकी थी कि जिसे उसने रिश्वत के पैसे लेने के लिए कहा उसे एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।इसलिए वह भाग निकलने में कामयाब हुआ लेकिन उसके खिलाफ एसीबी के पास पुख्ता सुबूत होने की वजह से उसे मजबूरन आना पड़ा।हालाँकि दलवी पर हुई कार्रवाई की भनक मलाड पुलिस थाने को मिल चुकी थी इसलिए दलवी के भागने के बाद एसीबी अधिकारी जब पुलिस थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों से दलवी के घर के पते की छानबीन कर रहे थे उसी दौरान किसी ने दलवी को जानकारी दे दी।इससे पहले की दलवी के घर पर एसीबी टीम छापा मारती दलवी ने रिश्वत खोरी का सारा माल छुपा दिया।दलवी ने अपने जिस सहयोगी को रिश्वत पीने के लिये कहा था उसे एसीबी ने होटल से गिरफ्तार कर लिया था इस बात की जानकारी दलवी को किसी ने दे दी थी।इसी लिए दलवी फरार था।लेकिन जैसे ही सुबह 7 बजे दलवी पुलिस थाने पहुंचा एसीबी की टीम उसके इंतज़ार में बैठी हुई थी उन्होंने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल एसीबी मुंबई इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है की दलवी से इस दौरान कितने लोगों ने फोन पर बात की है और दलवी इन 5 घंटों में कहाँ था और क्या कररहा था।
Post View : 2