
मुंबई :मुंबई के डॉकयार्ड इलाके में छोटा शकील का पंटर चीटर और चिंदीचीर बिल्डर राजू नट बोल्ट के एक दफ्तर में उसपर हमला को लेकर लेकर मुंबई पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच के कान खड़े हो गए हालांकि इस हमले में कई ऐसे लोगों को भी टारगेट और शिकार बनाने की तैयारी चल रही है जो राजू नट बोल्ट के चीटिंग का शिकार हुए क्योंकि राजू नट बोल्ट ने न जाने कितने लोगों को चूना लगाया है चूंकि नट बोल्ट पुलिस थाने को मैनेज करने में महारत रखता है इसी वजह से मुंबई के कई थानों में उसके विरुद्ध कई मामले दर्ज हैं बावजूद इसके नट बोल्ट का पुलिस और सिस्टम बाल भी बांका नहीं कर पा रहा क्योंकि वह सिस्टम और पुलिस को अपनी जेब में रख कर चलता है।
जानकारी में यह बात पता चला कि मुंबई पुलिस में कार्यरत स्वर्गी आज़म पटेल के भतीजे वाहिद पटेल को बैंक से लोन लेना था लेकिन पगड़ी सिस्टम की बिल्डिंग होने के कारण लोन नहीं मिल सका जिसके बाद राजू के दोस्त अल्ताफ लकड़ावाला ने वाहिद को राजू नट बोल्ट से मिलाया ताकि वह इसे लोन दिला सके राजू ने अपनी चीरा बाजार की एक प्रॉपर्टी वाहिद के नाम पर रजिस्टर की और उसके बाद उस प्रॉपर्टी पर बैंक से लोन लिया लेकिन हैरानी को बात यह है की वाहिद के 15 लाख लोन के नाम राजू नट बोल्ट ने बैंक से डेढ़ करोड़ का लोन हासिल किया और जैसे ही वाहिद के खाते में बैंक से यह पैसे आए उसी दौरान वाहिद के खाते एक एक बड़ी रकम यानी 1 करोड़ 33 लाख राजू के साले इम्तियाज के खाते में चली गई 17 लाख जो बचे उसमें से 2 लाख के बैंक के शेयर खरीदे गए ओर बचे 15 लाख वाहिद ने बतौर लोन हासिल कर लिए ।
(45784)