
आोरोपी फहीम की बसवत के कार्यकाल कीएक फोटो जब नागपाड़ा थाने में उसका बर्थडे सेलिब्रेट किा जा रहा है
शौकत अली बेडगिरी
मुंबई :नागपाड़ा पुलिस थाने मे अपनी गुंडई की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले संजय बसवत का नाम फिर एक बार सुर्खियों में है हालांकि बसवत को नागपाड़ा से कई महीने पहले जिल्लत के साथ ट्रांस्फर कर के एल ए में भेज दिया गया है।
इस बार नागपाड़ा पुलिस थाने ने बसवत के करीबी खबरी फहीम शेख को एक शख्स की हत्या की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से पहले आरोपी फहीम शेख को वी.पी रोड पुलिस थाने ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया था।
जनकारी के अनुसार एक झगड़े में फहीम ने एक युवक पर कई वार किए जिसके बाद नागपाड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है फहीम इससे पहले नागपाड़ा में ही धोखाधड़ी के एक मामले मे गिरफ्तार कि गया था।
(308)