
शाहिद अंसारी
मुंबई : मुंबई पुलिस के ज़ोन 2 के डीसीपी की शह पर चल रहा शालीमार हुक्का पार्लर पर आखिरकार बीएमसी ने धावा बोल ही दिया। आज बीएमसी ने अपने लाव लश्कर के साथ शालीमार सिनेमा के अंदर चल रहे इस हुक्का पार्लर पर तोड़क कार्रवाई करते हुए बुल्डोज़र चढ़ाते हुए अवैध हुक्का पार्लर को ध्वस्त कर दिया। हालांकि हुक्का पार्लर चलाने वालों ने बीएमसी अधिकारियों को डीसीपी ज़ोन 2 द्यानेशवर चौवान का हवाला देते हुए न तोड़ने की बात कही लेकिन बीएमसी ने इसकी परवाह न करते हुए धड़ाधड़ तोड़ दिया।
Bombay Leaks ने इस हुक्का पार्लर को लेकर 3 महीने पहले ख़बर प्रकाशित की थी जिसके बाद कुछ दिनों तक मुंबई पुलिस कमिश्नर की सख्ती होने के बाद साउथ रीज़न के एडिशनल सीपी प्रवीण पटवल ने इसे बंद करवा दिया था लेकिन ज़ोनल डीसीपी द्यानेशवर चौवान ने इसे अपने दम पर इसलिए चालू रखने का आदेश दिया क्योंकि यहां से उन्हें जम कर मलाई खाने को मिलती थी। अब जब बीएमसी ने तोड़क कार्रवाई की तो स्थानी पुलिस थाना डीबी मार्ग और ज़ोनल डीसीपी द्यानेशवर चौवान के पेट मे दर्द शुरु हो गया है।
ध्यान रहे इस हुक्का पार्लर को चलाने वाला फ़र्ज़ी पत्रकार और साबरा सिकवानी का पंटर जुनेद शेख उर्फ मुनीम और अब्दुल्ला शेख चलाते थे। अब्दुल्ला शेख मुंबई पुलिस को सेहतमंद बनाने के लिए जिम के सामान सप्लाई करता है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से हुक्का पार्लर चला कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करता है। शालीमरा सिनेमा की यह जगह इमरान फर्नीचरवाला फैमिली की है जिन्होंने मेमन बैंक को डुबा दिया था उन्होंने इसे किराए पर दे रखा था जहां उनके परिवार का भी सदस्य हुक्का पार्लर गैंग के साथ शामिल था।
(96)
1 comment
do not lease