बॉम्बे लीक्स ,राजस्थान
राजस्थान में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू होने से एक दिन पहले, पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार से चुनावी राज्य में तीन मंदिरों की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर है। वसुंधरा का देव दर्शन राजसमंद जिले के चारभुजा मंदिर से शुरू हुआ। पूर्व सीएम ने 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले भी इसी मंदिर से इसी तरह की यात्रा पर निकली थीं।यात्रा के पहले ही दिन राजे ने अपनी ताकत का अहसास पार्टी को करा दिया है।वसुंधरा की यह यात्रा राजस्थान भाजपा में अंदरूनी बगावत का एक बड़ा संकेत हो सकता है।
गौरतलब है कि राजस्थान में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को अपनी देवदर्शन यात्रा पूरी की। इसकी शुरुआत उन्होंने राजसमंद के चारभुजा नाथ मंदिर से की। इस दौरान वसुंधरा राजे की देव बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के एक दिन पहले वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा से जहां बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। चारभुजा नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद वसुंधरा राजे ने नाथद्वारा में श्रीनाथ जी और बांसवाड़ा की मां त्रिपुरा सुंदरी के भी दर्शन किए। इस बीच पत्रकारों ने उनसे यात्रा को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि ‘मैं कहीं भी निकलती हूं तो, इनका आशीर्वाद लेकर कोई काम शुरू करती हूं।’राजे की दर्शन यात्रा सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवर्तन यात्रा से पहले निकाली गई देवदर्शन यात्रा को वसुंधरा राजे की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि राजे को राजस्थान में निकाली जा रही बीजेपी की चार परिवर्तन यात्राओं में किसी का भी चेहरा नहीं बनाया गया। इस दौरान राजे पत्रकारों के सियासी सवालों से भी बचते देखी गई।बता दे कि पहले वसुंधरा राजे को सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश जी मंदिर से शुरू होने वाली 2 सितंबर की पहली परिवर्तन यात्रा यात्रा की कमान सौंपने की सम्भावना थी। लेकिन ऐसा नही पाया। इस परिवर्तन यात्रा की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं। उसके बाद वसुंधरा ने बेणेश्वर धाम से शुरू होने वाली दूसरी परिवर्तन यात्रा की कमान की इच्छा जताई। लेकिन यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में शुरू हो रही है। ऐसे में परिवर्तन यात्रा के दौरान राजे की उपेक्षा को ही उनकी देवदर्शन यात्रा का कारण माना जा रहा है।
Post View : 68525