रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की टीम ने हरियाणा के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। एमसीए-बीकेसी ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच के पहले दिन अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान के बेहतरीन शतकों के दम पर मुंबई ने मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया है।
Ranji Trophy – अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान का शानदार शतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और तीसरे ही ओवर में दिव्यांश सक्सेना (10) आउट हो गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 114 रन (13 चौके, 1 छक्का) और वन-डाउन उतरे मुशीर खान ने 109 रन (12 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारियां खेलीं।
Ranji Trophy – दूसरे विकेट के लिए हुई 208 रनों की बड़ी साझेदारी
शुरुआती झटके के बाद अंगकृष रघुवंशी और मुशीर खान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दूसरे विकेट के लिए 208 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। इस बड़ी साझेदारी ने हरियाणा के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया और मुंबई की पारी को पूरी तरह से संभाल लिया।
Ranji Trophy – पहले दिन स्टंप्स तक मुंबई का स्कोर 290/3
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने 3 विकेट के नुकसान पर 290 रन बना लिए हैं। स्टंप्स के समय कप्तान सिद्धेश लाड (29) और सरफराज खान (21) क्रीज पर नाबाद थे। मुंबई की इस बेहतरीन शुरुआत से टीम मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
(52689)