- मुंबई:
भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने मुंबई तट के पास समुद्र में डीजल की अवैध तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मछली पकड़ने वाली नाव ‘हरिद्वार कृपा’ (Haridwar Krupa) को पकड़ा है।
प्रॉन्ग्स लाइटहाउस के पास हुई कार्रवाई
संदिग्ध समुद्री गतिविधियों की निगरानी के दौरान तटरक्षक जहाजों को प्रॉन्ग्स लाइटहाउस के आसपास कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान गश्त कर रहे जहाजों ने एक व्यापारिक जहाज के पास एक संदिग्ध मछली पकड़ने वाली नाव को देखा। समुद्री VHF संचार चैनल पर संपर्क करने और बार-बार चेतावनी देने के बावजूद नाव के चालक दल ने कोई जवाब नहीं दिया और भागने की कोशिश की, जिसके बाद तटरक्षक बल ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
‘सागर प्राइड’ (Sagar Pride) से लिया गया था डीजल
सूत्रों एवं प्रारंभिक पूछताछ से मिली जानकारी के अनुसार, तस्करी के लिए अवैध डीजल वेसल ‘सागर प्राइड’ (Sagar Pride) से प्राप्त (ट्रांसफर) किया गया था। नाव के मास्टर ने समुद्र के बीच लगभग 4,000 लीटर अवैध डीजल प्राप्त करने की बात स्वीकार की है। इस पूरे तस्करी नेटवर्क में साई कोली (Sai Koli) को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
सबूत मिटाने की कोशिश और जब्ती
तटरक्षक बल द्वारा पीछा किए जाने के दौरान सबूतों को नष्ट करने के प्रयास में चालक दल ने लगभग 500 लीटर डीजल समुद्र में बहा दिया। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने नाव से सभी आवश्यक दस्तावेज और छह मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
संयुक्त जांच जारी
पकड़ी गई नाव, उसके चालक दल और जब्त किए गए सभी सबूतों को मुंबई हार्बर लाया गया है। मामले की गहराई से छानबीन के लिए भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना, राज्य खुफिया ब्यूरो (SIB) और राज्य पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मिलकर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
जांच के दायरे में ‘सागर प्राइड’ का क्रू और अधिकारी
अवैध डीजल आपूर्ति के संदिग्ध स्रोत ‘सागर प्राइड’ से जुड़े प्रमुख अधिकारियों और क्रू सदस्यों के विवरण भी जांच एजेंसियों के पास उपलब्ध हैं:
चीफ इंजीनियर: देवाशिया वर्गीज
मास्टर / कप्तान: चंदन सिंह रावत
चीफ ऑफिसर: एलेक्जेंडर सोूसाई सेकंड इंजीनियर: विष्णु मोहन हैं।
सूत्रों से पता चला है कि यह ओएनजीसी नावा बेस से लिया गया है इसके अलाव अभी काफी चीज़ें यहां से चोरी होती हैं
Vessel Name: SAGAR PRIDE
IMO Number: 9336232
Official No: 4568
Flag: INDIA
Home port: Mumbai
Vessel Type: OFFSHORE TUG/SUPPLY SHIP
Call sign: VTAE
MMSI: 419001409
Ex. Names: SAGAR PRIDE, SEACOR EXPRESS
Shipyard: LABROY SHIPBUILDING AND ENGINEERING PTE LTD
Hull No.: T148
Year: 06/12/2006
Design: KCM 63m
Newbuilding price: USD 11,000,000
Estimated value: USD 1,349,000
Last drydock: 09/05/26
Next drydock: 12/05/31
Register Company: Indian Register of Shipping
Registered Owner: SS OFFSHORE
Ship Manager: SS OFFSHORE
ISM Manager: JALASHVAA MARITIME
Overall Length: 63.0
Breadth: 15.0
Maximum draught: 5.17
Maximum Speed: 13.1 kn
Deadweight: 1536
GRT: 1759
NRT: 527
Engine Maker: Caterpillar Motoren Gmbh & Co. Kg Germany
Engine Type: 8M25
Engine Power, kW: 5280 kW
Engine RPM: 195
Auxiliary engines: 2 x CATERPILLAR 3408C – 450kW
Bow thruster: 2 Thwart. CP thruster Forward 400 kw 544 bhp1 Thwart. CP thruster Aft 400 kw 544 bhp
Handling equipment: 1 Crane of 11 tonnes SWL
Inmarsat C Text / Data: 441927961
(75082)