
ऊपर दादर चौपाटी पर स्तिथ भुजबल की सागर मन्दिर बिल्डिंग और बिल्डिंग की नाम प्लेट जो कि पीडी भिडे के नाम पर है
शाहिद अंसारी
मुंबई : महाराष्ट्र ऐंटी करप्शन ब्युरो ने छगन भुजबल के जिन ठिकानों पर छापा मारा उन जग्हों में माहिम की एक जगह है जिसमें फिल्मी दुनिया में काम करने वाली एक 22 वर्षी एक्ट्रेस भी रहती है | ACB की छानबीन मे इस बात का पता चला है | ACB के अधिकारियों ने जब इस एक्ट्रेस से पूछताछ की तो पता चला कि इस एक्ट्रेस को छगन भुजबल ने बिना किराए के रहने के लिए यह घर दिया है | मुबंई के माहिम इलाके में सागर मंदिर नाम की बिल्डिंग के तीसरे माले पर फ्लैट नंबर 12 में यह 22 वर्षी एक्ट्रेस रहती है | यह घर हीराबाई मगन भुजबल के नाम पर है लेकिन बिल्डिंग के नाम प्लेट मे पी.डी भिडे का नाम है इस नाम प्लेट मे यह नाम लिखने का मतलब यह है कि किसी को यह पता ना चल सके कि किसका फ्लैट है और कौन रह रहा है | फिलहाल ACB भुजबल की जिन जग्हों पर छापे मारी की है उन जग्हो के दस्तावेजों की छानबीन कररही है जिनमें टैक्स और रजिस्ट्रेशन से से जुडे दस्तावेजों की जानकारी मांग रही ताकि यह पता लगाया जा सके कि भुजहल की जो करोडों की जायादाद है उसका स्रोत क्या रहा है | ACB की टीम अब पी.डी भिडे के बारे में पता लगाने की कोशिश कररही है कि आखिर पी.डी भिडे है कौन और इसका इस घर औऱ छगन भुजबल से क्या कनेक्शन है |
इस बारे मे जब एडिशनल कमिश्नर किशोर जाधव से बात की गई तो उन्होंने कहा यह वही प्रापर्टी है जो ACB की पहली छापेमारी में सामने आई थी | उस छापे मारी के दौरान भुजबल के कुल 17 ठिकानों पर छापे मारी की गई हम फिलहाल इस प्रापर्टी की मार्केट वैल्यु के साथ साथ किस तरह से खरीदी गई है इसकी छानबीन कररहे हैं इस घर पर मौजूद महिला से जब पूछताछ की गई तो उनके पास से किराए के किसी भी तरह के कोई कागजात नहीं थे घर पर मौजूद महिला ने कहा कि हम उनके पहचान के हैं |
(17)
2 comments
Wow nice story done
Hi, just wanted to tell you, I enjoyed this post. It was inspiring.Keep on posting!