शाहिद अंसारी
मुंबई : हमेशा से मुबंई सीपी का ओहदा संभालने वाले वाले पुराने सीपी नए सीपी को मीडिया के सामने हैंडओवर प्रक्रिया करते हुए दिखाई देते हैं।लेकिन आज पूर्व मुबंई पुलिस कमिश्नर राकेश मरिया सीपी आफिस से काफी पहले निकल गए।उनके निकलने के तकरीबन एक घंटे बाद मुंबई के नए सीपी अहमद जावेद का आगमन हुआ।अहमद जावेद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।शीना हत्या कांड में हम पूरे मामले की स्तिथि देखकर सक्षम अधिकारियों की सहायता लेंगे। नए सीपी अहमद जावेद के सामने तेह्वारों मे सुरक्षा सबसे बडी चुनौती है।
ध्यान रहे राकेश मारिया के प्रमोशन को लेकर यह चर्चा है कि शीना हत्या कांड में जिस तरह से मामले की पब्लिसिटी की गई उससे केस की जांच पर काफी असर पडा।और राकेश मारिया नें इन मामलों को गंभीरता से ना लेते हुए जमकर पब्लिसिटी की है।जिसके बाद मारिया को प्रमोशन के नाम पर बाहर का रास्ता दिखाया गया।
Post View : 2































