शाहिद अंसारी
मुंबई:करोडों रूपए के भ्रष्टाचार में शामिल तत्कालीन आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर बीएमसी वी.जी खोत के ऊपर मुंबई पुलिस नें बिल्डर के साथ मिलकर सीनियर सिटीजन के साथ धोखाधडी और साज़िश रचने के मामले में मुंबई के जूहू पुलिस थाने में एफआईआई दर्ज की है जबकि इसी तरह के मामले मे खोत के खिलाफ दूसरी FIR एफआईआर मुंबई ऐंटी करप्शन ब्युरो नें भी दर्ज की है।इन दोंनो FIR के बाद आरोपी खोत को ना तो सस्पेंड किया गया और ना खोत के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई की गई।हद तो तब होगई जब बीएमसी इस भ्रष्ट अधिकारी को प्रमोशन देकर इसे असिस्टेंट इंजीनियर से एक्जकेटिव इंजीनियर बना दिया।अब ऐसे में आरोपी खोत को इस तरह के प्रमोशन देने के बाद यह सवाल उठना जरूरी है कि क्या ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को सस्पेंड करने के बजाए प्रमोशन देना उचित है।
ACB मुंबई अब इस मामले में आरोपी बिल्डर जयेश पंडिया तत्कालीन आरोपी बीएमसी इंजीनियर वी.डी सालवे, असिस्टेंट इंजीनियर बीएमसी वी.जी खोत,एक्जिटिव इंजीनियर बीएमसी गिरधर जोशी,चीफ इंजीनियर बीएमसी जे.एच खानव्हलकर,तत्कालनी चीफ इंजीनियर बीएमसी एस.एस राव समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ फिर से मामले की जांच करेगी।इनमे से कई भ्रष्ट अधिकारी रिटाएर होगए हैं।
ACB मुंबई के एडिशनल कमिश्नर किशोर जाधव ने कहा कि हम इस मामले में दोबारा जांच शुरू करने के साथ साथ बीएमसी अधिकीरियों के खिलाफ जिनके खिलाफ हमने पहले मामला दर्ज किया है उनकी और और उनके संबंधियों की प्रापर्टी की भी जांच करेंगें जिन्होंने बिल्डर से साठगांठ कर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है ।हालांकि अबतक जूहू पुलिस थाने में भी मामले की जांच चल रही है लेकिन बिल्डर के असरो रुसूख और बीएमसी की वजह से पुलिस सीनियर सिटीजन को लंबी मुद्दत से जांच के नाम पर चक्कर कटवा रही है।ताज्जुब इस बात का कि मामला दर्ज होने के बाद बीएमसी के एक भी अधिकारी को सस्पेंड नहीं किया गया बल्कि उन्हें प्रमोशन देकर बडे ओहदों पर बिठा दिया गया।इसलिए ACB अब इनके खिलाफ दोबारा जांच जारी करेगी।उसके लिए कानूनी प्रक्रिया ACB ने शुरू करदी।
इस मामले में तत्कालीन आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर बीएमसी वी.जी खोत की भूमिका को लेकर विशेष रूप से जांच की जारही है।आरोपी खोत की मिली भगत से बिल्डर नें इस जगह का अवैध निर्माण किया हैरान करदेने वाली बात यह की खोत के खिलाफ दो आफआईआर है और इसके बावजूद खोत को बीएमसी ने प्रमोशन देकर मुंबई के जी नार्थ विभाग का एक्जकेटिव इंजीनियर बना दिया।इस समय खोत वडाला इलाके मे बैठकर जमकर वूसूली करते हैं।खोत मात्र एक दस्तेखत के एवज पांच लाख रूपए की रिश्वत तलब करता है।
Post View : 6































