शाहिद अंसारी
मुंबई: मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर गनोरे की पत्नी की हत्या के मामले में फरार उनके बेटे सिद्धांत की गिरफ्तारी के बाद अब कत्ल के इस राज़ से जल्द ही पर्दा उठेगा।दरअसल सिद्धांत के बारे मे मुंबई पुलिस को पता चल चुका था कि वह जोधपुर के एक होटल में ठहरा हुआ है लेकिन इस दौरन पुलिस इतनी जलदी वहां नहीं पहुंच सकती थी इसलिए मुंबई पुलिस ने जयपुर से जोधपुर पुलिस को संपर्क कर मामले में मदद मांगी।जोधपुर के होटल धूम के पास मौजूद पुलिस थाने उदय मंदिर पुलिस थाने ने सिद्धांत को तब तक रुका कर रखने के लिए कहा जब तक मुबंई पुलिस वहां पहुंच न जाए चूंकि आज सुबह चेक आउट को ख्याल में रखते हुए मुबंई पुलिस को इस बात का शक था कि कहीं गिरफ्तारी के डर से सिद्धांत कहीं और न भाग जाए इस लिए स्थानी पुलिस को संपर्क किया जिसके बाद जोधपुर पुलिस ने सिद्धांत को पकड़ लिया।मुंबई पुलिस की टीम रोड के ज़रिए जोधपुर पहुंच रही है और समय को देख यह होशियारी नही की होती तो शायद सिद्धांत फरार हो जाता।थोड़ी ही देर में जोधपुर पुलिस सिद्धांत को मुंबई पुलिस के हवाले करेगी और आज रात की फ्लाइट से उसे मुंबई लाया जाएगा। सिद्धांत की गिरफ्तारी के बाद अब जल्द ही कत्ल के इस राज़ से पर्दा उठेगा।
Post View : 13