
मुंबई: मुंबई के यलोगेट पुलिस थाने ने अरब सागर में अवैध रूप से ड़ीज़ल की तस्करी के मामले में बीती रात कार्रवाई करते हुए 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिन 5 लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया है उनके नाम अब्दुर्रज़ाक मोहपीज़ुल शेख (42 वर्ष) जो कि शिवाजी नगर मानखुर्द का रहने वाला है वैभव कमलेश विश्वकर्मा (21 वर्ष) जो कि गोरखपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है मिथिलेश महेंद्र महतो (28 वर्ष) बिहार का रहने वाला है नंत रूपाजी कांबले (62 वर्ष) गुहागार जिला रत्नागिरी का रहने वाला है जबकि गनेश दत्ताराम म्हात्रे (53 वर्ष) अलीबाग का रहने वाला है।
दरअसल बीती रात 8 बजे के आस पास यलोगेट पुलिस ने अरब सागर में दबिश दी उस दौरान मल्हार और विश्वसागर नाम की फिशिंग बोट 2350 लीटर अवैध रूप से तस्करी किए जाने वाला डीज़ल जब्त किया गया पुलिस ने बोट जब्त करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है जब्त किए गए डीज़ल की कीमात भारती बाजार में 220900 है जबकि जब्त की गई बोट की कीमत 6 लाख रूपए बताई जा रही है।
आपको बता दें इस दौरान अरब सागर में ऑयल माफिया फिर से सक्रीय होते दिखाई दे रहे हैं जो बड़े पैमाने पर अरब सागर में डीजल की तस्करी कर रहे हैं Bombay Leaks जल्द ही बीते एक महीने में अरब सागर में तेल की कितनी तस्करी की गई और इस गोरख धंधे में कौन कौन से लोग शामिल है इसका खुलासा करेगा।
(24194)