शाहिद अंसारी
मुंबई:मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके मे 3 मार्च की शाम एक बाइक सवार की लापरवाही के वजह से दर्दनाक हादसा पेश आया।बाइक सवार रोड पर उल्टी तरफ से रहा था और उसी दौरान एक टैक्सी ड्राइवर पैदल रोड क्रॉस करने के इंतेज़ार में खड़ा था।टैंक्सी ड्राइवर रोड पार करता उससे पहले उल्टी दिशा में आने वाले एक बाइक सवार ने उसे उड़ा दिया।दोनों को ज़बरदस्त चोटें आई चोट इतनी गहरी थी कि बाइक सवार और रोड क्रॉस करने वाले टैक्सी ड्राइवर दोनों बेहोश होकर गिर गए।घटना पर मौजूद पुलिस और लोगों ने नाएर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।जिसके बाद अग्रीपाड़ा पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है।पुलिस थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर यह दुर्घटना घटी अब दोनों ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहे।
यह घटना पास मे ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होगई जिसे देखकर सड़क पर उलटी दिशा मे गाड़ी चलाने वाले लोग तोबा करलेंगें।
https://youtu.be/e7C0dSUQpks
(30)
