
पत्रकारों का समूह मुख्मंत्री को शिकायत पत्र देते हुए
Bombay leaks desk
मुंबई:पत्रकार शाहिद अंसारी को लेकर जिस तरह से पहले मुंबई में और फिर मुंब्रा में झूटा मामला दर्ज किया गया है इस बात को लेकर आज मुबंई भर के सारे पत्रकारों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात कर मामले की सच्चाई बताई।पुलिस के ज़रिए जिन धाराओं के तहेत मामला दर्ज किया गया है मुख्यमंत्री ने उसे गलत करार देते हुए उन लोगों के खिलाफ़ साइबर सेल के ज़रिए कार्रवाई का आदेश दिया है जिन लोगों ने शाहिद अंसारी के खिलाफ़ झूटी अफवाहों का बाज़ार गरम किया है।अंसारी को लेकर मुईन मियां के समर्थक सोशल साइट पर वॉंटेड और 51000 के इनाम की घोषणा की है इसको लेकर जल्द ही साइबर सेल में मामला दर्ज होगा।

कार्रवाई के आदेश के बाद शाहिद अंसारी मुख्यमंत्री के साथ
भारी संख्या में पत्रकारों ने शाहिद अंसारी के ज़रिए लिखी हुई ख़बर के बाद जिस तरह से पुलिस के ज़रिए मामला दर्ज किया गया उसका विरोध जताया है।मुख्यमंत्री से मिलने वालों में आज तक के डिप्टी एडिटर कमलेश सुतार, ज़ी न्यूज़ के पॉलिटिकल हेड अहसन अब्बास, न्यूज़ 24 के ब्युरो चीफ़ विनोद जगदाले, एबीपी न्यूज़ से ऋत्विक भालेकर, ई-टीवी से वसीम अंसारी, टीवी 9 से तुषार शेटे, न्यूज़ 24 से अविनाश पांडेय, इंडिया टीवी से अश्विन पांडेय, लाइव इंडिया से राहुल शर्मा, एएनआई से राज़िक़ खान के साथ तकरीबन 50 पत्रकारों के ज़रिए मुख्यमंत्री से बात की गई जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले को साइबर सेल में दर्ज करने का आदेश जारी किया।
आज़ाद मैदान दंगों के आरोपी और अंजुमन इस्लाम के 250 करोड़ की ज़मीन पर अपना क़बज़ा दिखाने वाले मुईन मियां को जिस तरह से शाहिद अंसारी ने बेनक़ाब किया है।उसके बाद से मुईन मियां के समर्थक शाहिद अंसारी और सेंट्रल ऑब्ज़र्वर नागपुर के खिलाफ़ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सच्चाई लिखने की वजह से अपराध की साज़िश रचने का झूटा मामला दर्ज करवा रहे हैं।जबकि इस कबज़े को लेकर वक्फ़ बोर्ड ने नोटिस जारी कर मामले की सुनवाई कर रहा है।मामला दर्ज होने के बाद से ही पत्रकारों ने इस मामले को लेकर विरोध जताया और तुरंत क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन,टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन और प्रेस क्लब ने गंभीरता से लेते हुए सब से पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी जिसके बाद उन्होंने आशवासन दिया कि मामला की निष्पक्ष जांच होगी।अंसारी ने सब लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए देश भर के पत्रकारों से इस मामले में एकजुट होने की अपील की है।
Post View : 958644





























