
अल्ताफ़ लकड़ावाला जिसने जेल में वीआईपी सविधा देने के नाम पर लकड़ावाला फैमिली से 10 लाख रुपए ऐंठ लिए
मुंबई : चीटर बिल्डर यूसुफ़ लकड़ावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है जबकि इस दौरान पहली एफआईआर की ज़मानत के लिए वह हाथ पैर मार रहा है वहीं छानबीन में यह बात सामने आई है क फर्ज़ी दस्तावेज़ों बनाने के लिए जिस दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है उसके नाम पर यूयुफ़ लकड़ावाला का भांजा एखलाक ने उस दस्तावेज़ के लिए एक करोड़ रुपए दिए थे जबकि पूछताछ में पता चला कि गुप्ता को एक करोड़ मिले ही नहीं।
इस कार्रवाई के बाद से लकड़ावाला का भांजा एखलाक भी वांटेडे हैं क्योंकि EOW का शिकंजा उस पर भी किसी भी वक्त कस सकता है और उसे भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
वहीं अर्थर रोड जेल में लकड़ावाला को वीआईपी सुविधा देने के नाम पर उसके दूसरे रिश्तेदार अल्ताफ़ लकड़ावाला ने 10 लाख रुपए लकड़ावाला की दूसरी पत्नी से ले लिए और वह पैसे उन लोगों तक नहीं पहुंच सके जिन्होंने जेल में उसे वीआईपी सुविधा देने की बात कही थी।
अल्ताफ़ लकड़ावाला के ज़रिए यह पैसे वसूले जाने के बाद अर्थर रोड जेल के वरिष्ठ अधिकारी नाराज़ हैं क्योंकि उनके नाम पर वीआईपी सुविधा देने क नाम पर उसने 10 लाख रुपए ऐंठ लिए।
कौन है अल्ताफ़ लकड़ावा
अल्ताफ़ लकड़ावाला साउथ मुंबई का चिंदीचोर बिल्डर है छोटा शकील का पंटर है जो दक्षिण मुंबई में अपने दूसरे चीटर सहयोगी सिंकदर लोलाडिया उर्फ़ राजू नट बोल्ट के साथ मिलकर फर्ज़ीवाड़े का काम करते हैं। लकड़ावाला की गिरफ्तारी के बाद राजू नट बोल्ट , अल्ताफ़ लकड़ावाला और दूसरे कई सफ़ेद पोश लकड़ावाला के इर्द गिर्द मंडालाने लगे क्योंकि लकड़ावाला की गिरफ्तारी के बाद मलाई निचोड़ने का मौका इन सब को मिला है।
(376)