
भुजबल पैलेस का हाल
शाहिद अंसारी
मुंबई: करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार छगन भुजबल की लक्ज़री लाइफ के बारे मे आप ने सिर्फ सुना है लेकिन देखा नहीं आज आपको उनके घर के अंदर की चुनिंदा और एक्सकुलुज़िव फोटो Bombay Leaks पर देखें।करोड़ों रूपए के भ्रष्टाचार मे शामिल भुजबल के नासिक स्तिथ भुजबल पैलेस के अंदर की फोटो देख कर आप दंग रह जाऐंगे।सब्ज़ी बेचने वाले भुजबल की लाइफ सत्ता में आने के बाद कैसे बदल गई और वह किस तरह की लाइफ जीते थे यह उनके बंगले के अंदर की फोटो देख कर आप को अंदज़ा होगा और आप हैरान हो जाऐँगे।

भुजबल पैलेस में एक थेटर भी है
बंगले के अदंर की एक एक जगह की फोटो Bombay Leaks के पास मौजूद है करोड़ों रूपए के फर्नीचर और बाथ टब मे नहाने वाले छगन भुजबल के इस बंगले में जिंदगी और ज़रूरत की हर चीजें मौजूद हैं।जिसमें स्विमिंग पूल कॉमन और एक पर्सनल,बड़ा डाइनिंग टेबल.मिनी थेटर,मंहगे सोफ़े,झूमर,जिम,ज़बरदस्त इंटीरियर डिज़ाइनिंग से बना यह बंगला अपने आप में एक मिसाल रखता है।जिसे देखने के बाद कोई भी दांतो तले उंगलियां दबा लेगा।छापे की ख़बर मिलते ही भुजबल ने काफ़ी पहले से यहां से वह सारे दस्तावेज़ और कैश दूसरी जगह छुपा दिए लेकिन उसके बाद भी यहां ऐंटिक सामान देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि अखिर कैसा होगा भुजबल पैलेस।

बंगले के अंदर का स्विमिंग पूल
तकरीबन 46500 स्कवैर फिट का है 150 करोड़ की लागत का यह बंगला एक आलीशान महेल के जैसा है।इस बंगले के चारों तरफ 8 फिट की ऊंची दीवार बनाई गई है जिसे कोई भी पार नहीं कर सकता यहां किसी को भी अंदर आने की इजाज़त नहीं है जब तक भुजबल खुद किसी को इजाजत न देते यहां तक की उनके दोस्तों और पार्टी के दूसरे लोगों को भी इजाज़त नहीं है यहां सुरक्षा ज़बरदस्त रहती है।दो सालों मे बन कर तय्यार होने वाले इस बंगले में ग्रउंड फ्लोर पर एक बड़ा हाल एक लाइब्रेरी किचन,मंदिर,और तुलसी के बाग हैं अंदर के ही हिस्से मे एक हिस्से को इस तरह से खुला रखा गया है कि सूरज की रोशनी सीधे बंगले के ग्राउंड फ्लोर पर पड़ती है।किचन मे मंहगे गैस के चूल्हे और ओवन हैं इसके साथ साथ किचन में इचालियन मारबल और खिड़कियों मे महंगी लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया है।

भुजबल पैलेस का हाल
भुजबल के इस बंगले में महंगी औकर कीमती लकड़ियों का ज़्यादा इस्तेमाल किया गया है जिसके बाद बंगला किसी महेल से कम नहीं लगता अदंर घुसने के बाद लकड़ी और पत्थरों की नक्काशी ने मुग़ल दौर की याद ताज़ा कर दी।25 रूम वाले इस बंगले में टेनिस कोर्ट भी मौजूद है जिसमें भुजबल पनी ज़िंदगी के कुछ वक्त बिताते थे।लेकिन आज कोर्ट की चार दिवारी के पीछे वह इन सब से दूर हो गए।भारतीय बाज़ार में इस वक्त भुजबल के इस महेल की कीमत 150 करोड़ रूपए बताई जाती है।जो कि भुजबल की हर प्राप्रर्टी में सब से महंगी है मुंबई आगरा रोड पर स्तिथ इस बंगले को हर कोई देखने की नाकाम कोशिश करता है क्योंकि इसके चारों तरफ भुजबल के सिपहसालार हथियारों से लेस मौजूद रहते हैं।इन सब के बावजूद हमने अंदर के उन हिस्सों को फोटो निकाली जहां किसी का पहुंचना आसान नहीं खासकर एसीबी की कार्रवाई के बाद।बंगले के कोने कोने की एक एक तस्वीर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://youtu.be/YIYOft1px04
Post View : 5































