मुंबई : बीती रात मुंबई पुलिस और नाइजेरियन ड्रग माफियाओं का आमना सामना हुआ यह आमना सामना बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में था पुलिस ने कारेवाई करते हुए 7 नाइजेरियन को गिरफ्तार किय है उनके पास से 21 लाख के मादक पदार्थ और एक विदेशी पिस्तौल 3 कारतूस बरामद किया है। मादक पदार्थ में ब्राउन शुगर, कोकीन, एम.डी शामिल है।
पुलिस ने इनके खिलाफ़ मादक पदार्थ की तस्करी, आर्मस ऐक्ट, पुलिस पर जानलेवा हमला करने समेत कई धाराओं के तहेत मामला दर्ज किया है।
फिल्मी स्टाइल में हुआ सामना
बीती रात भाईखला पुलिस थाने ने रेलवे पटरी पर छापेमारी करने की फिराक में थी लेकिन उस दौरान नाइजेरियन ड्रग माफियाओं को इसकी भनक लग गई और वह वहां से गायब हो गए पुलिस के तकरीबन 20 जवान इस आपरेशन को अंजाम दे रहे थे और खाली हाथ वापस आ रहे थे।
उसी दौरान एक खबरी ने पुलिस को कॉल और यह जानकारी दी की ट्रेन में कई नाइजेरियन मूल के नागरिक मौजूद हैं यह वही लोग हैं जो ड्रग्स का कारोबार करते हैं।
खबरी से मिली जानकारी के बाद पुलिस उलटे पांव वापस उसी जगह पहुंची जहां वह घंटो इस आपरेशन को अंजाम देने में असफ़ल रहे।
जैसे ही पुलिस को नाइजेरियन ड्रग माफियाओं ने देखा भागम भाग शुरु हो गई और एक ने पुलिस पर फाएरिंग कर दी और अचानक चिंचपोकली स्टेशन के पास ट्रेन से कूदने की वजह से 2 ननाइजेरियन बुरी तरह जख्मी होगे जिनका उपचार मुबंई के जेजे हास्पिटल में चल रहा है। इनमे एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि एक अभी भी जेजे हॉस्पिटल में एडमिट है।
इससे पहले भी इसी तरह मुडभेड़ में मुंबई पुलिस और ऐंटी नार्कोटिक सेल की अफसरों ने कांबिंग आप्रेशन कर के कई नाइजेरियन को गिरफ्तार किया था।मुबंई पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर सुबोध जायसवाल ने इस आपरेशन को अंजाम देने वाले भाईखला पुलिस थाने के अफसरों को प्रोत्साहित किया।
वारदात में भाईखला पुलिस थाने के सीनियर पीआई दिनेश कदम , पीआई सावंत, एपीआई सुरेश चोरट, एपीआई गावड़े , पीएसआई कांबले, पीएसआई परदेशी, पीएसआई माने समेत 20 लोगों की टीम ने इस आपरेशन को कोअंजाम देने में शामिल थे।
(114)