
हॉकर्स बादशाह पीएसआई पांडुरंग शंकर कलेकर और वसूली करने वाला भंगू
शाहिद अंसारी
मुंबई : मुंबई के हाजी अली दरगाह के आस पास सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए मुंबई पुलिस और बीएमसी ने मिल कर हॉकर्स को धंधा करने के लिए मना कर दिया है। बावजूद इसके वहीं पास में ही हाजी अली सबवे पर अभी भी हॉकर्स का कबज़ा है। जिसकी वजह से राहगीरों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले महीने हाजी अली दरगाह की ज़ियारत करने के लिए जैसे ही जाकिर हुसैन नाम के एक व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ हाजी अली दरगाह में जाने के लिए सबवे के रास्ते का इस्तेमाल करना चाहा। भीड़ और हॉकर्स की वजह से उसके परिवार वालों को भीड़ ने कुचल दिया। जिसको लेकर उन्होंने वहां मौजूद हॉकर्स को लेकर ज़ोनल डीसीपी से शिकायत की लेकिन अब तक सबवे हॉकर्स से आज़ाद नहीं हुआ बल्कि हॉकर्स की गुंडई और ज़्यादा बढ़ गई है जो दरगाह में आने जाने वालों को न सिर्फ़ परेशान करते हैं बल्कि उनके साथ सामान खरीदने के लिए ज़बरदस्ती भी करते हुए महिलाओं और बच्चों के हाथ पकड़ के खीचते हैं।
हमने इस बारे में पता किया कि आखिर वजह क्या है जो हाजी अली दरगाह के आस पास हॉकर्स से आज़ाद तो करा लिया गया तो यह सबवे को हॉकर्स फ्री अब तक क्यों नह किया गया। इस बारे में पड़ताल करने के बाद पता चला कि इस सबवे में कुल 37 दुकानें हैं और स्थानी पुलिस थाने ताड़देव को यहां से जम कर मलाई खाने को मिलती है। जानकारी में यह भी पता चला कि एक हॉकर्स से एक हफ्ते का 2200 रूपए स्थानी पुलिस थाना ताड़देव वसूलती है। इस काम के लिए ताड़देव पुलिस थाने में पीएसआई पांडुरंग शंकर कलेकर मौजूद हैं जो कि वसूली के लिए सबवे में ही मौजूद भंगू नाम के दुकानदार से वसूली का काम सौंपा है भंगू मुंबई पुलिस और बीएमसी के लिए हॉकर्स से वसूली करता है।
हमने इस बारे में ताड़देव पुलिस थाने के सीनियर पीआई संजय सुर्वे से बात की तो उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है और संबंधित पुलिसकर्मी को उस जगह से हटाया भी गया है।
सबवे पर हॉकर्स
https://youtu.be/ovClREyl4f4
(124)