
बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने वाले एसीबी मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के लिए अच्छी खबर आ रही है 25 करोड़ के रिश्वत का आरोप झेल रहे समीर वानखेड़े को कोर्ट ने बरी करते हुए उन्हें बड़ी राहत दे दी है।मामले की जांच कर रही CAT ने ज्ञानेश्वर सिंह की पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटीशन) खारिज कर दी।बता दें कि समीर वानखेड़े आर्यन खान मामले में एसीबी से केस जीत गए हैं। यह कार्रवाई तत्कालीन एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने की थी।समीर वानखेड़े पर आर्यन खान मामले में शाहरुख खान से 25 करोड़ की रिश्वत लेने का भी आरोप लगा था।
बता दें कि 21 अगस्त 2023 को CAT ने एक महत्वपूर्ण ऑर्डर पास किया था, जिसमें समीर वानखेड़े को बड़ी राहत मिली थी। CAT ने कहा था कि समीर वानखेड़े के खिलाफ ज्ञानेश्वर सिंह द्वारा गठित SET अवैध है। इस प्रकार समीर वानखेड़े के खिलाफ की गई जांच और FIR भी गलत साबित हो गए। तब यह ऑर्डर एकल न्यायाधीश ने पास किया था। इस ऑर्डर को चुनौती देते हुए ज्ञानेश्वर सिंह ने CAT में डबल बेंच के सामने पुनर्विचार याचिका दायर कर दी। इस पुनर्विचार याचिका को पढ़ने के बाद न्यायाधीशद्वय रंजीत मोरे और आनंद माथुर ने पाया कि एकल न्यायाधीश ने सही ऑर्डर पास किया था। पुनर्विचार याचिका में ज्ञानेश्वर सिंह कोई नहीं बात या सबूत नहीं पेश कर पाए। इस पर CAT ने सर्वोच्च न्यायालय के एक मामले का हवाला देते हुए यह याचिका भी रद्द कर दी।ऐसे में कैट ने अहम फैसला सुनाते हुए समीर वानखेड़े को आर्यन खान मामले में रिश्वत लेने के आरोप से बरी कर दिया गया है। कैट ने अपने आदेश में कहा है कि वह निर्दोष हैं। इस संबंध में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण यानी कैट ने अपने आदेश में कहा है कि एनसीबी निदेशक ज्ञानेश्वर सिंह कुछ वानखेड़े मामलों के लिए नियुक्त जांच समिति का हिस्सा नहीं थे। क्योंकि यह नहीं कहा जा सकता कि सिंह को वानखेड़े द्वारा की गई कार्रवाई और उनके द्वारा की गई जांच की सारी जानकारी थी।बता दें कि समीर वानखेड़े ने हिंदी सिनेमा के एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। ज्ञानेश्वर सिंह यह साबित करने पर तुल गए हैं कि आर्यन खान की गिरफ्तारी गलत थी और समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान से रिश्वत ली थी। वही कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जानबूझकर फंसाने और उनसे 25 करोड़ की रिश्वत की मांग करने को लेकर एनसीबी के पूर्व रीजनल डायरेक्टर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया गया था। सभी पर कथित आपराधिक साजिश और जबरन वसूली की धमकी के अलावा रिश्वतखोरी के आरोप हैं। इसी केस में समीर वानखेड़े को कैट की कोर्ट ने क्लिन चिट दे दी है।उल्लेखनीय है कि वानखेड़े ने 2 अक्टूबर, 2021 को मुंबई तट के पास लक्जरी जहाज, कॉर्डेलिया क्रूज पर ड्रग्स का भंडाफोड़ करने के लिए छापेमारी की थी और शाहरुख खान के बेटे आर्यन सहित ग्लैमर जगत के 17 से अधिक लोगों को पकड़ा था। जिसके बाद आर्यन खान ने एक महीना जेल में बिताया, और रिहाई के बाद, एक उच्च-स्तरीय एनसीबी जांच ने निष्कर्ष निकाला कि वह निर्दोष था और उसे उस मामले में फंसाया गया था।
Post View : 63993































