बॉम्बे लीक्स , दिल्ली
देश में सबसे अच्छे मुख्यमंत्री को लेकर एक सर्वे किया गया।जिसमें योगी आदित्यनाथ, अरविंद केजरीवाल के अलावा कई ऑप्शन रखकर राय ली गई।इसको लेकर कराए गए सर्वे में यूपी के मुख्यमंत्री देश के बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से काफी आगे देखे गये।यह सर्वे इंडिया टुडे-सी वोटर के द्वारा कराये गये।यहाँ नतीजों में सबसे अच्छे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बताये गाये हैं। सर्वे अब तक देश के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री पर भी किया गया।जवाब में पीएम मोदी के पक्ष में पक्ष में सबसे अधिक लोग मिले।ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव आज हुए तो एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।
इंडिया टुडे सीवोटर मूड आफ नेशन के ताजा सर्वे के मुताबिक देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे अच्छे सीएम कौन का जवाब चौंकाने वाला है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक जनता की नजर सबसे लोकप्रिय सीएम के रूप में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ नाम सबसे ऊपर आया है।उसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम है।पंश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का नाम तीसरे नंबर पर है।ताजा सर्वे में सबसे बेहतर सीएम कौन के जवाब में 43 प्रतिशत लोगों ने उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ का नाम लिया। दूसरे नंबर पर अरविंद केजरीवाल का नाम है।दिल्ली एजुकेशन मॉडल को लेकर हमेशा चर्चा रहने वाले राष्ट्रीय राजधानी के सीएम अरविंद केजरीवाल औसत के मामले में सीएम योगी से रेस में पिछड़ते नजर आ रहे हैं।सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को 19 प्रतिशत मतदाताओं ने सबसे अच्छा सीएम माना है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 9 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।इंडिया टुडे-सी वोटर के ही सर्वे में यह पूछा गया कि अब तक देश के सबसे बेहतर प्रधानमंत्री कौन हैं? सर्वे में भाग लेने वाले 43 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया। वहीं दूसरे नंबर पर 15 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इंदिरा गांधी गांधी। साथ ही इस सर्वे में अटल बिहारी वाजपेयी को 12 प्रतिशत लोगों ने सबसे अच्छा पीएम बताया तो वहीं मनमोहन सिंह के पक्ष में 11 फीसदी लोगों ने वोट किया। देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के पक्ष में 6 फीसदी लोगों ने वोट किया।इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे के नतीजों में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में NDA की सरकार बनती दिख रही है। एनडीए के खाते में 306 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं हाल ही में बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के पक्ष में 193 सीटें जाती दिख रही हैं। वोट शेयर की बात की जाए तो विपक्षी दलों का गठबंधन एनडीए के बिल्कुल करीब पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है। एनडीए के पक्ष में 43 फीसदी तो वहीं I.N.D.I.A के पक्ष में 41 फीसदी वोट शेयर जाता दिख रहा है।
Post View : 94655