बॉम्बे लीक्स ,मुँबई
मुंबई के साकीनाका इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपने 30 वर्षीय प्रेमिका की कथित तौर पर चलती ऑटोरिक्शा के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी। साकीनाका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दत्त नगर के खैरानी रोड पर हुई।मुँबई कर साकीनाका पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि मुंबई साकीनाका के खैरानी रोड पर एक युवक पर चलती ऑटो रिक्शा के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड की गला रेत कर हत्या करने का आरोप लगा है। आरोपी ने हत्या को अंजाम देने के बाद फिर इसी धारदार हथियार से खुद को भी घायल कर लिया।मुंबई में यह घटना साकीनाका इलाके के खैरानी रोड के पास में घटित हुई है।बताया जा रहा कि लड़का और लड़की लिव इन रिलेशन में थे।साकीनाका थाने के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को बताया कि घटना दत्त नगर के खैरानी रोड पर हुई।दीपक बोरसे ने चलते ऑटो रिक्शा में लड़की का गला रेत दिया। उसने बचने के लिए गाड़ी से उतरने की कोशिश की, लेकिन वह थोड़ी दूरी पर जाकर गिर पड़ी।हत्या करने के बाद आरोपी युवक बोरसे ने उसी धारदार हथियार से अपना गला काटकर अपनी जान देने की भी कोशिश की। जिसके बाद बोरसे बुरी तरह घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि राहगीरों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी का उपचार किया गया। उसे घाटकोपर स्थित राजावाड़ी सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक मृत लड़की का नाम पंचशीला अशोक जामदार (30) है जो कि संघर्ष नगर चांदीवाली की रहने वाली थी।लड़की और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और ऑटो रिक्शा में किसी बात को लेकर हुए झगड़े की वजह से यह घटना हुई।पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोरसे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
Post View : 68524