Sahar Shaikh Father Yunus Joins Shinde Sena – ठाणे नगर निगम (TMC) के वार्ड नंबर 30 से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की चर्चित नगरसेविका सहर शेख के पिता यूनुस शेख मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। निकाय चुनाव जीतने के बाद सहर शेख का एक विजय भाषण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए ‘कैसा हराया…’ का नारा दिया था और आने वाले समय में पूरे मुंब्रा को ‘हरे रंग में रंगने’ की बात कही थी। उस समय शिंदे गुट और महायुति के नेताओं ने उनके इस बयान की तीखी आलोचना की थी। अब उसी सहर शेख के पिता को शिंदे सेना में प्रमुख पद दिए जाने के बाद ठाणे और मुंब्रा के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Sahar Shaikh Father Yunus Joins Shinde Sena – कलवा-मुंब्रा केबल सेना अध्यक्ष पद का मिला नियुक्ति पत्र; एकनाथ शिंदे के आदेश का उल्लेख
यूनुस शेख के पार्टी प्रवेश से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें शिवसेना के वरिष्ठ पदाधिकारी उन्हें आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपते नजर आ रहे हैं। इस पत्र के अनुसार, पार्टी के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के आदेश और आशीर्वाद से यूनुस शेख को शिवसेना के ‘कलवा-मुंब्रा केबल सेना’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि, विवाद बढ़ता देख यूनुस शेख ने दावा किया है कि वे पूरी तरह से शिवसेना में शामिल नहीं हुए हैं, बल्कि केबल व इंटरनेट ऑपरेटर होने के नाते सिर्फ व्यवसायिक विंग का पदभार संभाला है। इसके बावजूद, शिंदे सेना के आधिकारिक लेटरहेड पर हुई इस नियुक्ति से महाविकास अघाड़ी को सत्तापक्ष पर हमला बोलने का नया मौका मिल गया है।
Sahar Shaikh Father Yunus Joins Shinde Sena – कभी जितेंद्र आव्हाड के रहे करीबी; टिकट कटने पर एमआईएम के टिकट पर बेटी को लड़ाया चुनाव
यूनुस शेख का स्थानीय राजनीति में लंबा इतिहास रहा है। वे कभी एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड के सबसे नजदीकी समर्थकों में गिने जाते थे। हालांकि, ठाणे निकाय चुनावों के दौरान दोनों के संबंधों में गहरी दरार आ गई थी। यूनुस शेख ने अपनी बेटी सहर शेख के लिए शरद पवार गुट से टिकट की मांग की थी, लेकिन आव्हाड द्वारा टिकट न दिए जाने पर वे बागी हो गए। इसके बाद सहर शेख ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की थी।
Sahar Shaikh Father Yunus Joins Shinde Sena – ‘हिजाब वाली बेटी’ का दिया था नारा; आव्हाड को दी थी वार्ड में न दिखने की सीधी चेतावनी
चुनाव जीतने के बाद आयोजित विजय सभा में पिता-पुत्री की जोड़ी ने जितेंद्र आव्हाड पर सीधा और तीखा हमला बोला था। उस समय यूनुस शेख ने मंच से कहा था कि अल्लाह ने उनकी बेटी को ‘हिजाब वाली बेटी’ के रूप में पहचान दी है और टिकट काटकर आव्हाड ने गलती की। उन्होंने आव्हाड को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर वे वार्ड 30 में नजर आए तो समाज एकजुट होकर जवाब देगा। अब मुंब्रा में आव्हाड के प्रभाव को कमजोर करने के लिए शिंदे गुट द्वारा यूनुस शेख को साथ लेने के इस कदम को आगामी विधानसभा और स्थानीय चुनावों के लिहाज से एक बड़ा रणनीतिक दांव माना जा रहा है।
(43217)