• पारे ने बनाई बढ़त मौसम विभाग ने दी हीट वेव की चेतावनी , पारा पहुचाँ 40 के पार।
बॉम्बे लीक्स | लखनऊ
लखनऊ : मानसून के दौरान भी जुलाई माह की गर्मी अपने चरम पर है। मेरठ-बागपत समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन भर चली लू के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। तेज धूप और लू के कारण लोगों के हीट स्ट्रोक की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। दोपहर के समय बाजार व हाईवो पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
माह जुलाई की शुरुआत ही भीषण गर्मी के साथ हुई है। मानसून के इंतजार में बेहाल प्रदेश के दस से अधिक जिलों में पारा चालीस से पार पहुँच गया है।बेहाल प्रदेश में 42.2 डिग्री के साथ आगरा सबसे अधिक तप रहा है। मौसम विभाग ने फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, आगरा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर समेत आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हीट वेव की चेतावनी दी है।
प्रदेश में बीते कई दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार का पारा इस सीजन में अपने शिखर पर पहुंच गया। वहीं बागपत जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम भी 29 डिग्री बना रहा। गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से गर्मी लगातार बनी हुई है। प्रदेश में तपती धूप के मद्देननर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। हालात यह है कि तपती धूप में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है।
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, आगरा के अलावा जिन जिलों में अधिकतम तापमान चालीस से पार गया, उनमें लखनऊ, फतेहगढ़, बांदा, कानपुर सिटी का पारा 40.4 जबकि अलीगढ़ का पारा 41.4 वही मेरठ 40.6 एवं नजीबाबाद 40.2 साथ ही हरदोई और कानपुर 40.8 पर चल रहा है।
भट्टी पर तपते प्रदेश के हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार जताते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि कुछ दिन तक भीषण हीट वेव की आशंका जताई गई है।
Post View : 26411