• आरोपी बलात्कारी मुंबई के बड़े बिजनेसमैन का बेटा ,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की रईस जादे की तलाश।
मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : शहर के वर्ली पुलिस स्टेशन में मुंबई के बड़े व्यापारी अग्रवाल बंधु के बेटे पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। बलात्कारी आरोपी अश्विन अग्रवाल मुंबई के चर्चित बड़े व्यापारी अग्रवाल का रईस जादा है।जिसने वर्ली के फाइव स्टार फॉर सीजन में 30 वर्षीय महिला को वाईन में नशीला पदार्थ पिलाकर उंसके साथ बलात्कार किया है। वर्ली पुलिस ने इस मामले में पीढित महिला की तहरीर पर आरोपी अश्विन अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 328 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक ज़ीरो एफआईआर के तहत पहले यह मामला वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था।जिसके बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में इस मामले को ट्रांसफर कर दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक मुंबई अंधेरी की रहने वाली 30 साल की महिला ने एफआईआर दर्ज कराते वक़्त बयान दिया है कि आरोपी अश्विन से उसकी दोस्ती दोस्ती डेटिंग ऐप टिंडर पर हुई।बाद में यह दोस्ती फिर प्यार में बदल गई और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे थे।
पीड़िता ने पुलिस दिए अपने बयान में बताया है कि 26 जुलाई को वरली के फाइव स्टार होटेल (फोर सीजन) में महिला के साथ बलात्कार हुआ। पीड़िता ने बताया कि टिंडर के जरिए आरोपी से उसकी मुलाकात हुई। दोनों की करीब एक महीना बातचीत होने के बाद आरोपी ने फाइव स्टार होटल में एक जन्मदिन की पार्टी का आयोजन रखा। जहां पर वाइन में नशे की दवा मिलाकर अनजाने में उसे पिलाई गई। महिला के मुताबिक उस वक़्त वह अपने होश में नहीं थी जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसका बलात्कार किया।हालांकि पुलिस मामले की दोनों पहलू से जांच कर रही है।आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी आश्विन पर बलात्कार का आरोप।लगाने वाली महिला की शिकायत के आधार पर वर्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 328 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि सर्वप्रथम यह मामला पहले मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था।जिसके बाद घटना का स्थान होने के चलते पूरा मामला वर्ली पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया।
Post View : 54320