बॉम्बे लीक्स ,मुँबई
मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के यात्रियों के लिए खुशखबरी है।लोकल के यात्रियों को अब वंदे मेट्रो में सफर करने का मौका जल्द मिलने वाला है।बता दें कि रेलवे बोर्ड ने MUTP-3 और 3A के तहत मुंबई रेलवे विकास कारपोरेशन यानी MRVC को वंदे मेट्रो के 238 रेकों को खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है।जिसके तहत अब MRVC ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सभी 238 वंदे मेट्रो रेक की खरीददारी MRVC की निगरानी में की जाएगी।
रेलवे के मुताबिक लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।वंदे मेट्रो को खरीदने की मंजूरी मिलने के बाद तमाम अन्य प्रक्रियाओं को हम करने में जुट गए हैं। रेलवे बोर्ड से इस मंजूरी के मिलने के बाद वंदे मेट्रो के दो डिपो को बनाने का काम भी MRVC ने दे दिया है।इतना ही नही, यह वंदे मेट्रो ट्रेनें मेक इन इंडिया के तहत बनाई जाएंगी।वंदे मेट्रो ट्रेनों का ऐलान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस साल आम व रेलवे बजट पेश करने के बाद किया था। इस ऐलान के बाद से वंदे मेट्रो चलाने को लेकर रेलवे बोर्ड लगातार जुटा हुआ था।मुम्बई में लोकल ट्रेनों में हर दिन लगभग 80 लाख के करीब यात्री यात्रा करते हैं।इन यात्रियों के लिए मध्य रेलवे हर दिन करीब 1700 और पश्चिम रेलवे करीब 1400 ट्रेनों का परिचालन करता है।ऐसे में वंदे मेट्रो की मंजूरी मिलने के बाद इन यात्रियों को नए अनुभव के साथ सफर करने का मौका मिलेगा।बता दे कि इससे पहले रेलवे ने मुंबई को चौथी वंदे मातरम ट्रेन की सौगात दी थी।जिसे वंदे भारत के नाम से जाना जा रहा है।वंदे भारत ट्रेनों की औसत गति राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में काफी बेहतर है। वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे द्वारा संचालित एक इलेक्ट्रिक मल्टी-यूनिट ट्रेन है।रिसर्च डिजाइन और मानक संगठन द्वारा डिजाइन किए गई।यह मुंबई को मिली भारत एक्सप्रेस भारत में एक हाई स्पीड ट्रेन है। यह देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर/घंटा है।यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर की गई है, जिसमें 80% उत्पादों को स्वदेशी बनाया गया था।ये ट्रेनें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं।दरअसल मुंबई में अभी तक तीन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो मुंबई से गांधीनगर, मुंबई से शिर्डी और मुंबई से सोलापुर रूट पर चलाई जा रही हैं।मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से चलने वाली चौथी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन होगी।अधिकारियों का कहना है कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी सालभर भारी भीड़ रहने वाले रूट मुंबई-गोवा मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की संभावना तलाश रहे हैं।
Post View : 92462