• दुबई के बैंक खाते में मंगाए पैसे-गैंगस्टर विजय शेट्टी से कनेक्शन जुड़ा होने की ख़बर।
मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : मुंबई पुलिस के हत्थे मुंबई के लोग लगे है।गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों ने मुंबई के एक व्यापारी को धमकी देकर दुबई के बैंक खाते में पैसे मंगाए।लेकिन पैसे की वापसी को लेकर दोनों आरोपियों ने गैंगस्टर विजय शेट्टी को बीच में डाले जाने की ख़बर है।गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों के नाम अनंत शेट्टी और हेमंत बांकर बताये जा रहे है। अनंत शेट्टी को बृहस्पतिवार को कर्नाटक से पकड़ा गया, जबकि दूसरा आरोपी हेमंत बांकर को मुंबई के वर्ली इलाके में उसके आवास से गिरफ्तार किया गया।
मुंबई पुलिस अधिकारी के अनुसार जांच में पाया गया कि शेट्टी और मुख्य आरोपी ने फर्जी दस्तावेज जमा करके दुबई के बैंक खाते के जरिये व्यवसायी से कथित तौर पर एक निश्चित राशि की ठगी को अंजाम दिया था।
जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए है उंसके अनुसार जबरन वसूली गई रकम को लेकर जब भी व्यवसायी उनसे रकम वापसी की बात करता तो उसको धमकी देकर डरा दिया जाता था।यही नही ख़बर के मुताबिक गैंगस्टर विजय शेट्टी आरोपी की ओर से कथित तौर पर व्यवसायी को फोन कर राशि चुकाने के लिए और समय देने या फिर उसे जान से मारने की धमकी देता था।मामला जुलाई 2019 का है तब से व्यवसायी को धमकियां मिल रही है। जिसके बाद पीढित व्यवसायी ने मुंबई की अपराध शाखा के जबरन वसूली-रोधी प्रकोष्ठ विभाग में शिकायत की।
शिकायत के बाद मुंबई पुलिस की एईसी ने पहले आरोपी अनंत शेट्टी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी से हुई कड़ी पूछताछ के बाद सामने आया कि मुख्य आरोपी का पिता जिसका नाम बांकर है वह अनंत शेट्टी के संपर्क में था। इसके बाद पुलिस ने शेट्टी की गिरफ्तारी के बाद बांकर को मुंबई के वर्ली स्थित उंसके निवास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी 387 और 120-बी एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के साथ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Post View : 43305