बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई : क्लब हाउस ऐप’ पर अश्लील चैट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किये जाने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस के साईबर सेल द्वारा तीनो आरोपियों की गिरफ्तारी हरियाणा से की गई है।आरोप है कि इस कथित मामले में मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की गई थी।हाल ही में बुली बाई और सुली डील्ज़ के बाद इस ग्रुप का नाम सामने आने के बाद प्रकरण का खुलासा हुआ है, जिसे क्लब हाउस के नाम से जाना जाता था। इस ग्रुप के लोग न सिर्फ महिलाओं के लिए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते थे बल्कि इस ग्रुप में महिलाओं के एक एक अंग की भी बोली लगाई जाती थी।मामला की जानकारी तब उजागर हुई जब पुणे की एक महिला ने इस मामले की शिकायत मुंबई साइबर सेल में अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ दर्ज कराई।साईबर पुलिस ने IPC की धारा 153(a), 295(a), 354(a), 354(d),और IT की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर आनन फानन में रैकेट का खुलासा कर दिया।
इस मामले में शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोपियों की गिरफ्तारियों पर मुंबई पुलिस की तारीफ की। प्रियंका ने ट्वीट में कहा, ‘मुंबई पुलिस को बधाई, उन्होंने क्लब हाउस की चैट पर भी शिकंजा कसा है और कुछ गिरफ्तारियां भी की हैं। नफरत को ना कहें।
इस गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस ने क्लबहाउस एप व सर्च इंजन गूगल को पत्र लिखकर वायरल किये गए इस कथित आडियो ग्रुप के संचालकों का ब्योरा मांगा था। इस ग्रुप पर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां की गई थीं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि पुलिस ने इस ग्रुप के कुछ सदस्यों की पहचान कर ली है। ग्रुप में दोनों समुदायों के महिला व पुरुष शामिल बताए गए हैं। इसके बाद बुधवार को मुंबई के एक संगठन ने पुलिस में शिकायत की थी कि क्लबहाउस एप पर मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणियां की जा रही हैं। शिकायत में केस दर्ज करने व इस समूह को प्रतिबंधित करने की मांग की गई है।
फ़िल्हाल अब इस पूरे प्रकरण को लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए , 295 ए एवं 354 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।जिसके मुताबिक किसी धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाना, किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के विमर्शित और विद्वेषपूर्ण आशय से उस वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करना एवं यौन उत्पीड़न के तहत धाराओं में अपराध पंजीकृत किया गया है।साइबर सेल द्वारा इस मामले में गिरफ़्तार किए आरोपी का नाम Kla XD उर्फ़ आकाश है।जोकि ग्रुप का एक मोडरेटर और मुख्य प्रवक्ता बताया जा रहा है।खबर के मुताबिक इसके 2 ग्रुप थे।आरोपी आकाश की उम्र महज 19 साल बताई जा रही है।जबकिं इस मामले में गिरफ़्तार दूसरे आरोपी का नाम जैशनव क़क्कर है, जिसकी उम्र 21 साल है। ये B.com का विद्यार्थी है और इस मामले में गिरफ़्तार तीसरे आरोपी का नाम यश पराशर है, जिसकी उम्र 22 साल है ये लॉ का विद्यार्थी है। जिसे फ़रीदाबाद से गिरफ़्तार किया गया है।साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि इस ग्रुप में हो रही बातचीत में कई महिला भी शामिल थीं, उसमें से जो लोग बातचीत कर रहे हैं, उनका ऑडियो सुनकर टेक्निकल विश्लेषण करके उनकी पहचान कर ली गई है।
मुंबई पुलिस ऑडियो चैट समूह के सदस्यों की पहचान करने और उन्हें तलाश का भी प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक मुंबई अपराध शाखा के साइबर पुलिस द्वारा ब्रस्पतिवार रात तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Post View : 83474