बॉम्बे लीक्स
मुंबई : मुंबई के रिलायंस अस्पताल में फोन करके मुकेश अंबानी को धमकी देने वाले शख्स को पोलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विष्णु भौमिक है।गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर आरोप है कि उसने मुंबई गिरगांव स्थित रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में 8 बार फोन करके मुकेश और उनके परिवार को मारने की धमकी दी है।जिसके बाद मुंबई पुलिस को इस बारे में अवगत कराया गया था।
धमकी की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच करते हुए आरोपी को मुंबई के बोरीवली इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को रिलायंस हॉस्पिटल में सुबह 10 बजे फोन करके उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया था कि आरोपी व्यक्ति ने गिरगांव इलाके में स्थित रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक लैंडलाइन नंबर पर अनगिनत बार फोन किया था।
आरोपी व्यक्ति ने मुंबई के जिस अस्पताल में फोन करके अंबानी परिवार को धमकी दी थी।उस अस्पताल की सीईओ डॉ. तरंग ज्ञानचंदानी ने बताया, ‘हमें एक के बाद एक आठ कॉल आए।कहा कि हर कॉल पर वो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता रहा।कहा कि उसने हमारे चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद हम फ़ौरन हरकत में आये और हमने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक फोन करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाद में इस संबंध में दहीसर इलाके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में मुंबई में अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के समीप एक एसयूवी कार बरामद की गयी थी।जिसमें विस्फोटक रखे हुए थे।बाद में इस मामले में पुलिस अधिकारियों समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी विष्णु भूमिक को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बोरीवली के एमएचबी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की उम्र लगभग 55-57 साल है। शख्स अपने आप को दहिसर का रहने वाला बता रहा हैं।आरोपी विष्णु से बातचीत के आधार पर सामने आया है कि वह सिरफिरा है।वही जांच में सामने यह भी आया है कि उसके ऊपर पहले भी कई केस दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही सबसे पहले एहतियात के तौर पर अंबानी के आवास एंटीलिया में भी परिवार की निजी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बमुश्किल 18 महीनों में यह दूसरी बार है जब अंबानी परिवार को निशाना बनाया गया है। इससे पहले फरवरी 2021 में जब 20 जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी नोट के साथ एक एसयूवी परिवार के घर एंटीलिया के पास छोड़ी गई थी।
एंटीलिया के पास जिलेटिन मामले में कई सेवारत या सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय हंगामा किया। एसयूवी मालिक मनसुख हिरन को बाद में ठाणे में मृत पाया गया और एक राजनीतिक उथल-पुथल ने पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले पूर्व महा विकास अघाड़ी के कार्यकाल के दौरान कई महीनों तक राज्य को हिलाकर रख दिया था।
Post View : 75363