• मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह सहित सभी 28 आरोपियों के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट-परमबीर ने नही दिया था नोटिस का जवाब।
पूर्व कमिश्नर परमबीर मुंबई एवं चंडीगढ़ स्थित घर से हुए नदारद।
मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें फिलहाल अपनी रफ्तार में है।परमबीर के खिलाफ अब ठाणे पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।सूत्रों के मुताबिक परमबीर अपने मुंबई एवं चंडीगढ़ स्थित घर से लापता है।
मामला परमबीर के एक्सटॉर्शन से जुड़ा है।जहाँ वसूली और उगाही के मामले में ठाणे में केतन तन्ना द्वारा परमबीर सिंह सहित 28 लोगों पर FIR दर्ज कराई गई थी।
जिसके बाद ठाणे पुलिस में परमबीर को हाजिरी देनी थी।इसके लिए बाकायदा परमबीर को नोटिस भी भेजा गया।लेकिन सरकार से दो दो करने वाले परमबीर ने इसे अपनी तौहीन समझा।वर्दी का धौंस दिखाने वाले परमबीर ने थाने पुलिस में हाजिरी देना मुनासिब नही समझा।यही नही ठाणे पुलिस सूत्रों के मुताबिक परमबीर सिंह से किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है।ऐसे में सवाल उठता है कि क्या परमबीर भगोड़ा पोलिस अधिकारी बन गया है।या फिर उन्हें कानून का कोई खौफ नही।परमबीर के मुंबई और चंडीगढ़ निवास पर कोई व्यक्ति नहीं मिल रहा है।जिसके बाद बीती रात ठाणे पुलिस ने परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।
परमबीर की हठधर्मी के चलते उनके खिलाफ काफी समय से लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही थी। जिस पर कल गृह विभाग से आधिकरिक स्वीकृति भी मिल गई।जिसके बाद इस केस से जुड़े सभी 28 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।हालांकि इस केस से जुड़े कुछ आरोपी पहले से जेल में है।लेकिन परमबीर प्रारंभ से ही हठधर्मिता को अपनाए हुए है।ठाणे पुलिस को शंका हुई कि कही आरोपी विदेश न भाग जाए।आरोपी परमबीर भी है।।ऐसे में यह लुकआउट नोटिस जारी किया गया।
मामला केतन तन्ना नाम के व्यवसायी से जुड़ा हुआ है।जिसके अनुसार परमबीर सिंह ने ठाणे पुलिस कमिश्रनर के पद पर रहते हुए मनचाही वसूली की थी।इस मामले में परमबीर समेत 27 लोगो के खिलाफ वसूली, उगाही की शिकायत दर्ज कराते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
Post View : 63778