बॉम्बे लीक्स ,महाराष्ट्र
मुंबई : महाराष्ट्र के वर्धा जनपद में कोख के अंदर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जनपद के एक अस्पताल में अवैध तरीके से कोख में पल रहे नवजात का अबॉर्शन कर उंसके कंकाल को अस्पताल परिसर के गोबर गैस टैंक में फेंक दिया जाता था।छापेमारी के दौरान वर्धा पोलिस ने गोबर गैस टैंक से 11 भ्रूण खोपड़ी और 56 अन्य अंग बरामद किए है।इस मामले में पुलिस ने अस्पताल की हेड समेत मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि जनपद वर्धा की तहसील आर्वी स्थित कदम अस्पताल को लेकर आई शिकायत के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।शिकायत के आधार पर बताया गया था कि कदम अस्पताल में जबरन गर्भपात कराने पर रेप पीड़िता की हालत बिगड़ गई है।पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसकी बेटी 13 साल की है।जिसके साथ गाँव के ही एक नाबालिग लड़के ने रेप किया गया था।लड़की गर्भवती हो गई तो उसका जबरन कदम अस्पताल में अबॉर्शन करा दिया गया। पीड़िता के परिजन के मुताबिक आवी॔ का रहने वाले एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़के ने 13 साल की नाबालिक बच्ची से जबरन बलात्कार किया और उसकी बच्ची गर्भवती हो गई।जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने नाबालिग के बच्चे का अबॉर्शन करने वाले मां-बाप और एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वर्धा जनपद की आवी॔ पुलिस के मुताबिक डॉक्टर महिला ने 30,000 रुपये लेकर नाबालिक का अबॉर्शन किया था ।
जांच में पाया गया कि 17 साल के लड़के का 13 साल की लड़की से अफेयर चल रहा था। 6 महीने से लड़का नाबालिक लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। जब लड़की ने घरवालों को बताया कि उसे पेट में दर्द हो रहा, तब ये बात सामने आई।इसके बाद पीड़िता के पिता ने लड़के के पिता को घटना के बारे में बताया। लेकिन, लड़के के पिता ने लड़की वाले को समाज में बदनाम करने की धमकी दी। लड़के के पिता ने कहा कि वो चुपचाप गर्भपात कर ले, इसका पूरा खर्चा हम देंगे।जिसके बाद गर्भवती बच्ची को डॉ. रेखा नीरज कदम के निजी अस्पताल में भर्ती कराकर 30 हजार रुपये लेकर गर्भपात करने का सौदा तय किया गया।जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए शक के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो हॉस्पिटल के पीछे गोबर गैस का गड्ढा होने का संदेह हुआ।ऐसे में जब पुलिस ने गढ्ढे की जांच कराई तो उसमें से नवजात के कंकाल मिलने लगे।जांच में पाया गया कि गढ्ढे से मिले 11 में से 8 खोपड़ी और 55 हड्डियां थी।इसके बाद पुलिस ने हॉस्पिटल का रजिस्टर भी जब्त कर लिया है।बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में पिछले 8 महीने से गर्भपात कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सभी कंकाल (खोपड़ी ,हड्डियों) को फॉरेंसिक टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।सभी का डीएनए होने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उंसके आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां की जाएंगी।वही पुलिस ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर नाबालिग लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।फिलहाल महाराष्ट्र के वर्धा जनपद से जुड़ा यह एक गंभीर मामला है ऐसे में पुलिस काफी बारीकी से छानबीन कर साक्ष्य जुटा रही है।
Post View : 86557