बॉम्बे लीक्स।
लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने संकेत दिए हैं।उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद खाली हो चुकी है।प्रदेश के आगरा पहुंचे शिवपाल यादव ने मीडिया के सवालों पर मैनपुरी से चुनाव लड़ने पर कहा कि अगर पार्टी चाहेगी को तो वह उपचुनाव जरूर लड़ेंगे।
शिवपाल ने कहा कि वे चाहते है कि सैफई परिवार की एकजुटता पर हम सब एक हो जाएं।हालांकि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यह भी कहा है कि मैनपुरी उपचुनाव वह तभी लड़ेंगे, जब पार्टी की सहमति होगी। शिवपाल यादव ने कहा कि फिलहाल वह देश और प्रदेश की सोच रहे हैं। मैनपुरी सीट पर उप चुनाव लड़ने के सवाल पर वह बोले कि भले ही वह प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं लेकिन पार्टी के अंदर बोर्ड होता है, वह चुनाव लड़ने की सहमति देगा तभी चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अगले लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी में प्रसपा के विलय को लेकर सारी चीजें भविष्य की हैं। जैसी परिस्थितियां होंगी, वैसा ही निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। उपचुनावों में अब तक सपा की हुई हार और बीजेपी की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि यह सवाल आप सपा से पूछिए कि पार्टी क्यों हार रही है।
शिवपाल ने आगे कहा, ‘वो हमारे पिता जैसे थे। वो सबका सम्मान करना जानते थे। वो सभी को साथ लेकर चलते थे। उनकी विचारधारा जो थी। हम उसी पर चलने की कोशिश करेंगे। वही, शिवपाल ने नेताजी और पीएम मोदी के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा की अटल जी भी नेता जी को बहुत मानते थे। सबसे अच्छे संबंध थे। पीएम मोदी भी बहुत मानते थे। सभी दल के लोग नेताजी का आदर करते थे।
मुलायम की मौत के बाद शिवपाल काफी भावुक नजर आ रह थे। उन्होंने कहा, ‘हम उनका कितना आदर करते थे हम शायद बता नहीं सकते है। हम उनकी जितनी सेवा कर सकते थे। हमने की है। उन्होंने अपने जीवनकाल में दलित और अल्पसंख्यकों के लिए काफी काम किया था। सभी उनका सम्मान करते थे।
Post View : 67393