बॉम्बे लीक्स ,महाराष्ट्र
मुंबई : शिवसेना ने भाजपा शासन की आलोचना करते हुए उसकी ईस्ट इंडिया कंपनी से की है।कहा है कि भाजपा सरकार देश में लोकतंत्र का गला घोंट रहींहै।शिवसेना ने विपक्षी नेताओ की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा का यही रामराज्य है कि देश के लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।
शिवसेना लखीमपुर किसान घटना को लेकर भाजपा शासन के खिलाफ डटकर सामने आ गई है।शिवसेना ने कहा है कि भाजपा शासन में किसानों भाजपा के पदाधिकारी अपनी गाड़ी से किसानों को कुचल रहे है।लेकिन सरकार आरोपी को पकड़ने की जगह किसानों की मदद को जा रहे नेताओं को गिरफ्तार कर रही है।आरोप लगाया कि जब विपक्ष किसानों की आवाज़ बनकर उनकी मदद के लिए लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुआ तो योगी की सरकार द्वारा सभी को गिरफ्तार करवा दिया गया।जबकिं मुख्य आरोपी मंत्री का बेटा खुला घूम रहा है।
देखा जाय तो अब शिवसेना खुलकर भाजपा के खिलाफ विपक्ष की आवाज़ के तौर पर अपनी पहचान बना रही है।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर शिवसेना भाजपा सरकार पर आग बबूला हो गई है। शिवसेना ने प्रियंका गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी किसानों के परिवार के सदस्यों से मिलने जा रही थी। लेकिन भाजपा ने प्रियंका को गिरफ्तार करवा दिया।भाजपा यह भूल चुकी है कि प्रियंका इंदिरा गांधी की पोती है।
शिवसेना ने अपने संपादकीय लेख में कहा है कि कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी के सारे गुण मौजूद है। प्रियंका अपनी दादी की तरह ही मजबूत और निडर नेता है।कहा कि उनके अंदर वैसे ही कड़े तेवर देखने को मिलते है जैसे कि इंदिरा में थे। कहा कि प्रियंका पर राजनीतिक हमला हो सकता है, लेकिन वह महान नेता इंदिरा गांधी की पोती भी है।इस बात को भाजपा सरकार को समझना होगा। शिवसेना ने कहा कि प्रियंका को अवैध रूप से गिरफ्तार करके रखा गया।कहा कि भाजपा रामराज्य की बात करती है।भाजपा की कथनी और करनी में यही फ़र्क़ देखा जा सकता है कि आज देश में लोकतंत्र का गला घोंटने का दमनकारी कार्य भाजपा के शासन में हो रहा है।
शिवसेना ने सीएम बघेल और सीएम चन्नी को लखीमपुर जाने से रोकने के मामले में कहा कि उनको क्यों रोककर ऐसा व्यवहार किया गया जैसे पाकिस्तान के साथ किया जाना चाहिए।कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों के नरसंहार के नतीजे पूरी दुनिया में महसूस किए जा रहे हैं। यह केवल यह साबित करता है कि सरकार किसी पर भी कार्रवाई करेगी, चाहे कुछ भी हो, और अगर विपक्ष ने आवाज उठाई तो उसका गला घोंट दिया जाएगा लेकिन किसानों पर जुल्म करने वाले ,उनपर गाड़िया चलाकर कुचलने वालो को गिरफ्तार नही किया जाएगा।यही है रामराज्य और लोकतंत्र की बात करने वाली भाजपा का असली चरित्र।
शिवसेना ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए भाजपा को जमकर धज्जियां उधेड़ डाली।कहा कि प्रियंका के गिरफ्तारी की वजह भाजपा सरकार के पास नही है।कहा कि योगी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लखीमपुर खीरी जाने से रोककर भाजपा क्या इसे भारत-पाकिस्तान युद्ध समझ रही है।कहा कि देश में जब आपातकाल लगा हुआ था।ऐसे दौर में भी इस तरह से लोकतंत्र का गला नहीं घोंटा गया था।
Post View : 73642