बॉम्बे लीक्स ,उत्तर प्रदेश
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ में कुत्ते ने काट लिया है।बताया जा रहा है कि अर्जुन इसकी वजह से 15 मई को इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन में बॉलिंग नहीं कर पाए।लखनऊ सुपर सुपरजाइंट्स ने सोमवार रात 8 बजे अर्जुन का एक वीडियो ट्वीट करके यह जानकारी दी। वीडियो में अर्जुन खुद बता रहे हैं कि एक दिन पहले उनके हाथ में एक कुत्ते ने काट लिया है।
गौरतलब है कि आईपीएल 2023 के तहत आज शाम 7:30 बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होना है।दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया गया।जिसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर दूसरे खिलाड़ियों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।इसी बीच मास्टर ब्लास्टर रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ में कुत्ते ने काट लिया। ये घटना रविवार को हुई। बताया जा रहा है कि अर्जुन तेंदुलकर स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के बाद बाहर किसी दुकान में बन-मक्खन खाने गए थे। तभी एक कुत्ते ने उनके हाथ में काट लिया। अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल मैच खेलने लखनऊ आए हैं। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। एक वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर खुद कुत्ते के काटने के बारे में बताते नजर आए।बता दें कि लखनऊ की सड़कों पर आवारा कुत्तों की कमी नहीं है। नगर निगम के कर्मचारी इन कुत्तों को पकड़कर ले जाते हैं। इसके बाद बधिया करके उनको वापस उसी जगह छोड़ा जाता है। कुत्तों के काटने की हाल के दिनों में तमाम घटनाएं घरों में भी हुई हैं। इसके बाद लखनऊ नगर निगम ने कुत्ता पालने वालों के लिए लाइसेंस लेना जरूरी कर दिया है। लखनऊ में घर में पले एक पिटबुल कुत्ते ने खाना देते वक्त घर पर ही महिला पर हमला कर दिया था। इस हमले में महिला को पिटबुल कुत्ते ने इतनी बुरी तरह नोचा था कि उनकी खून बहने से मौत हो गई थी। इस घटना की काफी चर्चा रही थी।घटना के बाद खतरनाक पिटबुल कुत्ते को नगर निगम के कर्मचारी ले गए थे। उसका व्यवहार जांचा गया था। जिसके बाद उसे डॉग शेल्टर भेज दिया गया। अब अर्जुन तेंदुलकर पर कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और इलाके में उस कुत्ते की तलाश कर उसे भी डॉग शेल्टर में भेजने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में अभी मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने IPL 2023 में ही मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया है। लेकिन इस सीजन उन्हें खेलने का अधिक मौका नहीं मिला। इसका सबसे बड़ा अर्जुन का व्यक्तिगत प्रदर्शन है। आईपीएल 2023 के 4 मैचों में अर्जुन महज 3 ही विकेट हासिल करने में कामयाब रहे। वहीं, मुंबई के पास बाएँ हाथ के अन्य तेज गेंदबाज भी हैं जो कि अर्जुन की अपेक्षा कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि IPL 2023 के जारी सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को अब शायद ही खेलने का मौका मिले।हालाँकि, इसके बाद भी वह नेट प्रैक्टिस में तेज गेंदबाजी करते देखे जा रहे हैं।
Post View : 65743