बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई: मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी सेल (एएनसी) ने राजस्थान से आये हुए तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके पास से 15 हजार करोड़ की हेरोइन भी बरामद की है।
खबर के मुताबिक मुंबई के डोंगरी इलाके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के बाद उनके पास से 15 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी राजस्थान के निवासी बताये जा रहे है।जोकि मुंबई शहर में अपने ग्राहकों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ बेचने आए थे। पुलिस ने अनुसार उन्हें इसकी गोपनीय सूचना मिलने के बाद जांच तेज़ कर दी गई थी।जिसके बाद मुंबई पुलिस के अपराध शाखा की एएनसी ने मादक पदार्थ के साथ मुंबई पहुँचे दोनों आरोपियों को दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे दिनों राजस्थान के निवासी हैं। जोकि मुंबई में अपने पुराने ग्राहकों को मादक पदार्थ बेचने के इरादे से आये हुए थे।मुंबई पुलिस की एएनसी शाखा ने दोनों की तलाशी 15 करोड़ की 7 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।
दरअसल हाल ही में मुंबई टू गोवा के क्रूज़ पर ड्रग्स पार्टी के दौरान मुंबई एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 16 लोगो को गिरफ्तार किया था।इसके बाद मुंबई पुलिस भी एक्शन में आ गई है।बताया जा रहा है कि अब क्रूज़ पर हुई ड्रग्स पार्टी की जांच मुंबई पुलिस भी कर रही है।इसी क्रम मन सतर्क हुई मुंबई पुलिस ने डोंगरी इलाके में राजस्थान से आये हुए ड्रग्स स्मगलर को गिरफ्तार किया है।अब पुलिस दोनों आरोपियों से इस बात का भी पता लगा रही है कि मुंबई में इन तस्करों के कौन कौन से ग्राहक है।जिन्हें राजस्थान से आये हुए दोनों तस्कर हेरोइन को बेचने के लिए आये थे।
Post View : 64768