बॉम्बे लीक्स,नई दिल्ली
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे की ओर से बड़ी खबर निकलकर आ रही है।बताया जा रहा है कि आने वाले 31 मई को ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।इसका खुलासा देश भर के स्टेशन मास्टरों ने किया है।स्टेशन मास्टरों ने इसकी जानकारी भारतीय रेल को एक नोटिस के जरिये जारी की है।ऐसे में यदि इस दिन आप भी सफर करने वाले है तो आपको बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल आगामी 31 मई को देश भर के रेलवे स्टेशन मास्टर अपनी कुछ मांगो को लेकर हड़ताल पर जा रहे है।बताया जा रहा है कि यदि सरकार ने रेलवे के स्टेशन मास्टर यूनियन की मांगें नही मानी तो 31 मई को रेलवे के लिए बड़ी मुसीबत के दिन होंगे।क्योंकि बिना स्टेशन मास्टर के ट्रेनों का संचालन नही किया जा सकता।स्टेशन मास्टरों ने अपनी मांगे पूरी न किये जाने पर सरकार को चेतावनी दी है। यूनियन ने 31 मई 2022 को ट्रेन ना चलने का नोटिस भी रेल मंत्रालय को दे दिया है।माना जा रहा है कि भारतीय रेलवे में लगभग 35 हजार से ज्यादा रेल स्टेशन मास्टर हड़ताल पर रहेंगे। जाहिर तौर पर रेलवे के स्टेशन मास्टर्स के इस फैसले से लोगों को ट्रेन बंद होने पर बड़ी परेशानी आने वाली है।
वही भारत सरकार के रुख पर सभी की नजरे टिकी हुई है।अब रेलमंत्रालय को सोचना है कि आगामी 31 मई से पहले वो उनकी मांगों को लेकर कोई उचित फैसला करता है या फिर ट्रेनों को अधर में लटकाटा है।ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय चंद्रात्रे के मुताबिक उनके पास सामूहिक अवकाश पर जाने के अलावा कोई और चारा नहीं है। रेलवे उनके संबर्ग मेंकाली पड़े लगभग 6 पद नहीं भर पा रहा है। यानि देश में 6 हजार से ज्यादा स्टेशन मास्टरों की कमी है। जिसकी वजह से कार्यरत स्टेशन मास्टर्स को 12 घंटे काम करना पड़ रहा है और वर्तमान में देश के आधे से भी ज्यादा स्टेशनों पर केवल दो स्टेशन मास्टर ही पदस्थ हैं।उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब किसी स्टेशन मास्टर का साप्ताहिक अवकाश होता है।उस दिन स्टेशन पर काम करने के लिए दूसरे स्टेशन से कर्मचारी को बुलाया जाता है। वही इमरजेंसी में तो मेनेज करना मुश्किल हो जाता है।
Post View : 57347