- नेहरु नगर ज्यूरिडिक्शन में पुलिस की नाक के नीचे मादक पदार्थों की बिक्री।
- बिना लाइसेंस धड़ल्ले से खुल रही पान पट्टी की दुकानें।
- 11 मई रात्रि 8:45 पर सीनियर पीआई दत्तरालय भाभल को अवगत कराने पर उन्होंने कहा कि मैं छुट्टी पर हूँ।
बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
एक तरफ मुंबई पुलिस प्रतिबंधित गुटखा और सिगरेट बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का ढिंढोरा पीट रही है तो ,वहीं दूसरी तरफ पुलिस की शह पर भी मादक पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है।ऐसा कामोपेश हाल पूरी मुंबई का है ,लेकिन कुर्ला नेहरू नगर में गुटका पान मसाला का एक्सीबेशन सजा हुआ है। बता दें कि हाल ही में बीएमसी और मुंबई पुलिस के साझा ऑपरेशन के तहत मुंबई में पान पट्टी दुकानदारों के खिलाफ चले अभियान के बाद मादक पदार्थ की दुकान बंद देखी जा रही थी।लेकिन अब फिर से मुंबई नेहरु नगर ज्यूरिडिक्शन में पुलिस की नाक के नीचे धड़ल्ले से गुटका पान मसाला सिगरेट का व्यापार जोरो पर है।बॉम्बे लीक्स द्वारा जब जस बारे में नेहरू नगर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर दत्तरालय भाभल से बात की गई तो उन्होंने स्वयं की छुट्टी का हवाला देते हुए ज्यूरिडिक्शन में उपस्थित न होने की बात कहकर मामले को टाल दिया।
मुंबई के कुर्ला नेहरु नगर ज्यूरिडिक्शन के अंतर्गत बॉम्बे लीक्स की जांच पडताल में गुटका पान मसाला को लेकर कई बड़े खुलासे सामने आए है।टीम ने पाया कि मौजूदा सभी पान पट्टी की दुकानों और न सिर्फ प्रतिबंधित गुटका मसाला सिगरेट खुलेआम बिक रहा है ,बल्कि किसी भी दुकानदार के पास पान पट्टी चलाने का कोई लाइसेंस मौजूद नही है।बताया जा रहा है कि नेहरु नगर ज्यूरिडिक्शन के अंतर्गत गुटका माफियाओं ने अपनी पैठ जमा रखी है। स्थानीय नेहरु नगर प्रशासन की शह पर धड़ल्ले से जारी बिना लाइसेंस के मादक पदार्थो की बिक्री एक साधारण सा नमूना है।चौंकाने वाली बात तो यह है कि नेहरु नगर पुलिस की बीट क्रमांक तीन के इर्ग गिर्द खुलेआम गुटका पान मसाला का अवैध बाज़ार सजा सजाया मिल जाएगा।कुर्ला ईस्ट रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बीट चौकी पर शायद ही कभी पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात दिखे। नेहरु नगर पुलिस का धड़ल्ले से जारी पान पट्टी दुकानदारों पर कार्यवाही न करना इस बात का प्रमाण है कि पुलिस की शह के चलते ही स्टेशन के समीप मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से जारी है।यही नही पान पट्टी दुकानदार पान सिगरेट गुटका की आड़ में भांग का चूर्ण भी ग्राहकों को खुलेआम बेचते देखे जा रहे है।पिछले कुछ समय से रोड पर पान पट्टी दुकानदार के आस पास सिगरेट पीते पाए जाने पर आम लोगो पर जुर्माना लाग्या जा रहा है।पुलिस द्वारा पब्लिक प्लेस पाए सिगरेट पीने को लेकर लगाया जा रहा यह जुर्माना उचित तो है,लेकिन सिगरेट पीने वाले से ज्यादा दोषी पान पट्टी दुकानदार और स्थानीय पुलिस है।क्योंकि मादक पदार्थ अवैध होने के बावजूद पुलिस की नाक के नीचे बेचा जा रहा है।हम आपको बता दें की कुर्ला नेहरू नगर ज्यूरिडिक्शन अंतर्गत बढ़ते अपराध पर काबू पाना नेहरु नगर पुलिस से कोसो दूर है।बता दें कि मुंबई समेत महाराष्ट्र में गुटका प्रतिबंधित है।ऐसे में कानून की खुलेआम उड़ती धज्जियों के खिलाफ जब गैरसरकारी संगठन आवाज़ बुलंद करते है तो खाना पूर्ति हेतु कार्यवाही को अंजाम दिया जाता है।महाराष्ट्र में गुटका पान मसाला ई सिगरेट पूरी तरह बैंड होने के बावजूद धड़ल्ले से बड़ी बड़ी गाड़ियों से राज्य में पहुँच रहे है।बॉम्बे लीक्स सूत्रों के मुताबिक गुटका पान मसाला के बड़े बड़े कंटेनर का राज्य में आसानी से प्रवेश कराने के पीछे बड़ी बड़ी हस्तिया शामिल है।वही सूत्रों के मुताबिक नेहरु नगर ज्यूरिडिक्शन अंतर्गत तेज़ी से पनपते गुटका पान मसाला ई सिगरेट को स्थानीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला हुआ है।बॉम्बे लीक्स की जांच टीम ने कुर्ला नेहरु नगर में पान कुछ दुकानों का दौरा किया।इस दौरान टीम ने पान की कुछ दुकानो पर जाकर गुटखा मांगा। विक्रेता का जवाब था कि छोटा पैकेट चाहिए या बड़ा चाहिए।दुकानदार ने दोनो पैकेट का अलग अलग रेट बताया।जब दुकानदारों से पूछा गया कि प्रतिबंधित होने के बावजूद कैसे बिक रहा तो जवाब मिला कि पुलिस मेहरबान तो सब अवैध भी वैध हो जाता है।दुकानदारों के मुताबिक स्थानीय पुलिस खुद नही चाहती कि पान गुटका मसाला सिगरेट बंद हो, क्योंकि बंद होगा तो उनकी इनकम बंद हो जाएगी।मतलब साफ है कि पुलिस को हफ्ता देकर ज्यूरिडिक्शन में किसी भी प्रकार का वैध अवैध व्यापार किया जा सकता है।बता दें कि इस समय महाराष्ट्र के नवी मुंबई में गुटका पान मसाला ई सिगरेट के खिलाफ अभियान जारी है।इससे पहले मुंबई में बीएमसी और मुंबई पुलिस का सघन ऑपरेशन जारी था।पुलिस सूत्रो के मुताबिक साल में एक बार खाना पूर्ति के लिए बीएमसी और पुलिस का ऐसा ऑपरेशन किया जाता है।ताकि उच्च अधिकारियों तक यह संदेश पहुँचाया जा सके कि पुलिस मुस्तैदी से कार्यवाही करती है।
Post View : 58212