मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : एनसीबी ने मुंबई और पड़ोसी उपनगरों में मादक पदार्थ मेफेड्रोन यानि एमडी की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगो की गिरफ्तारी के साथ मादक पदार्थ भी जब्त किया है। एनसीबी के अनुसार चलाये जा रहे मादक पदार्थो के अभियान के खिलाफ दो नाइजीरियाई लोगों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।एनसीबी के एक अधिकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को शुरू किए गए अभियान के दौरान, नवी मुंबई में छापेमारी के दौरान एनसीबी के दो अधिकारी घायल हो गए। ख़बर के अनुसारटीवी अभिनेता गौरव दीक्षित की हुई शुक्रवार को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तारी भी इस अभियान का हिस्सा थी।
गौरतलब है कि एनसीबी ने मुंबई और पड़ोसी उपनगरों में मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान के दौरान दो नाइजीरियाई लोगों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया।एनसीबी के मुताबिक बृहस्पतिवार को शुरू किए गए अभियान के दौरान, नवी मुंबई में छापेमारी के दौरान एनसीबी के दो अधिकारी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एनसीबी टीम ने आरोपी व्यक्तियों से एमडी बरामद की।
टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित की गिरफ्तारी भी इस अभियान का हिस्सा थी।अभिनेता गौरव दीक्षित को सोमवार तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया।
नवभारतटाइम्स के अनुसार एनसीबी अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को एनसीबी की मुंबई जोनल टीम ने उपनगरीय जोगेश्वरी से एमडी मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अबुसुफियान खान को पकड़ा था और उसके पास से एमडी बरामद की गई थी। उन्होंने बताया कि एक अन्य अभियान में, एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई महानगर क्षेत्र के वसई और नालासोपारा पूर्व में 57.3 ग्राम एमडी के साथ कम मात्रा में चरस और गांजा जब्त की।उन्होंने कहा कि इस मामले में रफीक मोहम्मद अली शेख और नाइजीरियाई नागरिक जॉनसेन माका को गिरफ्तार किया गया।
एनसीबी अधिकारियों ने उपनगरीय गोरेगांव से अपराधी इरफान इकरामुद्दीन खान के पास से 52 ग्राम एमडी जब्त की।अधिकारी ने कहा कि नवी मुंबई के खारघर इलाके में एक अभियान में, एनसीबी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि में नाइजीरियाई नागरिक किंग्सले उकुवेजा के पास से कम से कम 55 ग्राम एमडी और गांजा जब्त की। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान, नाइजीरियाई लगभग 50 लोगों के साथ सामुदायिक रसोई में छिप गया और इस दौरान दो अधिकारी घायल हो गए।उन्होंने कहा कि एक अन्य अभियान में, एनसीबी मुंबई की एक टीम ने ठाणे जिले के मीरा रोड पर शुक्रवार को 65 ग्राम एमडी जब्त की और रियाज इकबाल टंडेल नामक एक व्यक्ति को पकड़ा।
Post View : 47496