बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली
नई दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव में यूपी, गुजरात, ओडिशा से लेकर असम तक क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिली। यूपी के बरेली से सपा विधायक शहजील इस्लाम ने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया।ऐसे ही देशभर में पड़े मत के बीच विपक्ष पूरी तरह बिखरता नजर आया। इस चुनाव में जहां एनडीए ने एक तरफ अपना कुनबा इस चुनाव में मजबूत करके दिखाया है तो वहीं विपक्षी खेमे को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा है।
गुजरात से लेकर यूपी तक में एनसीपी, कांग्रेस और सपा में फूट देखने को मिली है।गुजरात में एनसीपी के विधायक कांधल एस. जडेजा ने पार्टी के रुख से अलग एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट दिया। उन्हें लेकर पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि वह पार्टी से अलग रुख अपना सकते हैं। एनसीपी ने यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान किया था। इसके अलावा झारखंड से एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाल दिया।
उन्होंने मतदान के बाद कहा कि मैंने अपनी अंतरात्मा के आवाज पर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला है।वहीं प्रसपा प्रमुख और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के मुताबिक यशवंत सिन्हा ने मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट बताया था।तो हम उन्हें समर्थन कैसे दे सकते है।शिवपाल ने दावा किया था कि जो सपा नेता मुलायम सिंह की विचारधारा को मानते हैं, वे ऐसे आरोप लगाने वाले नेता को कभी वोट नहीं देंगे।
हालांकि, वोट देने से पहले पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वे यशवंत सिन्हा को वोट करेंगे।AIUDF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने दावा किया है कि असम में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। करिमुद्दीन के मुताबिक, कांग्रेस ने रविवार को वोटिंग बुलाई थी।इसमें सिर्फ 2-3 विधायक पहुंचे थे।सिर्फ जिला अध्यक्ष ही मीटिंग में पहुंचे थे। इससे साफ होता है कि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।उन्होंने कहा, नतीजों में आपको नंबर पता चल जाएगा।
इसी क्रम में ओडिशा के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने कहा, वे कांग्रेस के विधायक हैं।लेकिन उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया।उन्होंने कहा, यह मेरा निजी फैसला है, मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी, जिसने मुझे अपनी मिट्टी के लिए कुछ करने के लिए कहा। इसलिए मैंने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया।हालांकि, बताया जा रहा है कि मुकीम ओडिशा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने के चलते नाराज चल रहे हैं।
Post View : 63582